खबरवाणी
आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पवन पुत्र हनुमान जी का महोत्सव
जय जय श्रीराम के जयघोष के साथ निकाली शोभायात्रा
मुलताई। पवित्र नगरी में श्रीराम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव आस्था एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।इस अवसर पर मातृशक्ति एवं बजरंग दल द्वारा बजरंग दल चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में धुमाल पर बज रहे भक्ति गीतों एवं बैंड बाजो की थाप पर युवाओ ने जमकर डांस करते हुए जय जय श्रीराम के जयकारे लगाए। शोभायात्रा बजरंग दल चौक से नागपुर नाका, गांधी चौक, थाना रोड से भ्रमण कर ताप्ती तट स्थित हनुमान मंदिर पहुचीं। जहां हनुमान जी की आरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान शोभायात्रा पर जगह जगह पुष्पवर्षा की गई एवं शोभायात्रा में शामिल श्रद्वालूओं को शरबत एवं स्वल्पआहार वितरित किया गया। इस दौरान शोभायात्रा मे देवी देवताओं की मनमोहक झाकियां
शोभायात्रा में देवी देवताओं की मनमोहक झाकियां भी शामिल हुई। फव्वारा चौक पर सेतु निर्माण एवं हनुमानजी की स्थाई झांकी के अलावा भगवान राम रथ की झांकी, कालीजी की जीवंत झांकी, झाँसी की रानी कि झाकी आकर्षण का केंद्र रही।
रंग बिरंगी रोशनियों से सजे नजर आए हनुमान मंदिर
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिरों की फूलों से सुन्दर साज सज्जा की गई। बड़े हनुमान जी के मंदिर को रंगबिरंगी रोशनियो एवं भगवा तोरण से सजाया गया।इसके अलावा भी सभी हनुमान मंदिरों की साज सज्जा की गई। सुबह 4 बजे से श्रद्वालूओं का आना शुरू हो गया था। बड़े हनुमान मंदिर में । ब्रम्ह मुहूर्त में हनुमानजी की प्रतिमा का अभिषेक कर चोला चढ़ाकर वेशभूषा पहनाई गई। जिसके बाद सुबह 7 बजे हनुमानजी की आरती के बाद महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुचकर पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं शाम 7 बजे हनुमानजी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी।बड़े हनुमान मंदिर में शाम बजे से भंडारा प्रसादी दौर चालू हुआ, जो रात्रि तक चलता रहा।
गांधी चौक में हुआ प्राचीन हनुमानजी के झंडे का पूजन
नगर के गांधी चौक में प्राचीन समय से चली आ रही श्री रामलीला के प्रारंभ होने के पूर्व हनुमान जी का ध्वज स्थापित किया गया था। मान्यता है कि श्री रामलीला के आरंभ होने से समापन तक स्वयं हनुमान जी लीला में उपस्थित रहकर लीला में पाठ करने वालो पात्रों की रक्षा करते है। वही श्री रामलीला की शुरूआत शारदेय नवरात्रि की अष्टमी से होती है, शुरूआत के 6 दिवस के पुर्व हनुमान के झंडे पर ध्वजारोहण कर हनुमान की आव्हान किया जाता है। इस झंडे को जागृत माना जाता है । हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंगलवार सुबह झंडे पर चोला चढाया गया।जिसके उपरांत पूरे विधिविधान से पूजन कर वस्त्र चढाया गया । पूजन में श्रद्वालू उपस्थित थे ।
न्यायालय परिसर में हुआ सुन्दरकांड का पाठ
नगर के व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थित हनुमान जी के मंदिर में अधिवक्ता संघ द्वारा सुन्दर कांड का पाठ किया गया । सभी अधिवक्ता सुन्दरकांड के पाठ के दौरान उपस्थित थे । अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चन्द्रशेखर चंदेल ने बताया कि सुबह से अधिवक्ताओ द्वारा मंदिर परिसर में पहुचकर मंदिर की साफ सफाई की गई। जिसके बाद मंदिर को सजाकर मंदिर में विराजित हनुमान जी की प्रतिमा पर सिदुंर का चोला चढाया गया।वहीं अधिवक्ताओं ने मंदिर में सुन्दरकांड का पाठ किया गया । सुन्दरकांड पाठ के समापन के बाद भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया।





