Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ताप्ती प्रवाह क्षेत्र से हटेगा 21 लोगो का अतिक्रमण,प्रशासन ने दिया 7 दिवस का समय

By
On:

खबरवाणी

ताप्ती प्रवाह क्षेत्र से हटेगा 21 लोगो का अतिक्रमण,प्रशासन ने दिया 7 दिवस का समय

मुलताई। मां ताप्ती जल प्रवाह क्षेत्र से 21 लोगो का अतिक्रमण प्रशासन द्वारा 7 दिनों के बाद हटाया जाएगा। तहसीलदार ने अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए सात दिवस का समय दिया है,साथ ही अर्थदंड की राशि जमा करने के आदेश पारित किए है। मां ताप्ती भक्त दिनेश कालभोर ने बताया बीते 2 सालों ताप्ती प्रवाह क्षेत्र एवं ताप्ती कुंड का अतिक्रमण हटाने की राह देख रहे है।ताप्ती जल प्रवाह क्षेत्र का सीमांकन 2025 में हुआ था।जिसके बाद टीम द्वारा तहसीलदार न्यायालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर तहसीलदार द्वारा 21 अतिक्रमणकारियो की नोटिस जारी कर जवाब माँगा गया।जवाब मिलने पर प्रकरण की सुनवाई करते हुए तहसीलदार द्वारा ताप्ती जल प्रवाह क्षेत्र में 21 लोगो का अतिक्रमण पाते हुए अतिक्रमण कारियों को 7 दिवस के भीतर अतिक्रमण हटाने एवं अर्थदंड जमा करने के आदेश दिए है। सात दिन में अतिक्रमण नहीं हटाने पर शासन स्वयं अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करेगा। डीके कालभोर ने बताया कि बहुत लंबे समय से माँ ताप्ती नदी,मन्दिर,कुंड,परिक्रमा मार्ग सहित मन्दिरो की भूमियों पर अनेक लोगो द्वारा कब्जा कर अतिक्रमण किया हुआ है। नदियों को नालों में तब्दील किया गया है मन्दिरो को रिकार्डो से गायब कर दिया गया है। मुलताई विकास योजना को गायब कर रखा है राजपत्र को विलोपित किया हुआ है। जिससे मप्र सरकार का ध्यान मूलतापी उद्गम स्थल से हट गया जिससे हमारे क्षेत्र का विकास ही रुक गया था।जब से हमारी टीम ने ध्यान दिया तब से 35 मन्दिर राजस्व रिकार्ड में दर्ज हुए।ताप्ती नदी जो रिकार्ड में नाला थी उसे नदी किया गया। 300 एकड़ भूमि जो मन्दिरो की थी निकाली गई,7 किमी ताप्ती नदी का सीमांकन करवाया गया। 7 कुंडों बावड़ियों को दर्ज कराया गया। धर्मस्व विभाग में मुलताई का नाम दर्ज करवाया। ताप्ती नदी का मुख्य भाग अन्य व्यक्ति के नाम से चढ़ गया था उसे नदी में दर्ज कराया गया।जिससे मां ताप्ती श्री तीर्थ क्षेत्र बनने की राह आसान होंगी।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News