खबरवाणी
क्रेताओं विक्रेताओं से सरकार को जो टेक्स के रूप में आय होती है उस आय से देश विकास की और अग्रसर करता है – मुख्य अतिथि महेंद्र जैन
बुरहानपुर नि.प्र. – जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग बुरहानपुर ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर , जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर , जिला उपभोक्ता अधिकार संगठन बुरहानपुर एवं जायंट्स सहेली बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में विश्व अधिकार उपभोक्ता दिवस जनपद पंचायत सभागार में जिले के कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में मनाया गया l प्रभारी जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी अर्चना नागपुरे ने बताया की आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी, पेरालिगल वोलेंन टियर एवं जनजाग्रति संस्था के संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ,कार्यक्रम के विशेष अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी एवं plv डॉ फौजिया सोडावाला , डॉ किरण सिंह , मंगला दुबे , दिनेश मोहन पाटिल , के आतिथ्य एवं विभागीय जिला प्रभारी अर्चना नागपुरे व नापतोल अधिकारी संगीता भवर की अध्यक्षता में मनाया गया l
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम मुख्य अतिथि महेंद्र जैन ने कहा की इस देश में अंतिम छोर तक बैठे हुए प्रत्येक नागरिक को यह मालुम होना चाहिए की मै कोई भी वस्तु बेचू या खरीदू उसका पक्का बिल अवश्य लेना चाहिए व् देना चाहिए क्योकि इस पक्के बिल से जो टेक्स सरकार को प्राप्त होता है उससे देश संचालित होकर विकास की और अग्रसर होता है l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ किरण सिंह ने कहा की हर उपभोक्ता को सचेत रहते हुए अपनी वस्तु क्रय करना चाहिए l कार्य्रकम को संबोधित करते हुए मंगला दुबे कहा की एसे आयोजनों के माध्यम से ही उपभोक्ता जागरूक होते है l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनेश पाटिल ने कहा की हर वस्तु का पक्का बिल लेना विषय परिस्थिति में उपभोक्ता के लिए फायदेमंद होता है l
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन व माँ सरस्वती की चित्रछाया पर उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया l सर्व प्रथम प्रभारी जिला आपूर्ति खाद्य अधिकारी अर्चना नागपुरे ने सभागार में उपस्थित गणमान्य नागरिको को बताया की हम विश्व उपभोक्ता अधिकार क्यों और किसलिए मनाते है आपने कहा की देश के प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के प्रति जानकारी होनी चाहिए l जिला नापतोल अधिकारी संगीता भवर ने भी कहा की तराजू हो या इलेक्ट्रोनिक काटा हो उसको उपभोक्ता को देखकर ही वस्तु क्रय करना चाहिए की हमे क्रय की जाने वाली वस्तु सही प्राप्त हो रही है या नही l
इस अवसर पर गिरीश नागपुरे , तुषार जैसवाल , अजय महाजन ,एवं अन्य गणमान्य उस्थित थे l कार्यक्रम का संचालन नागरिक आपूर्ति निगम के पवन परसाई ने किया एवं उपस्थित सभी आगंतुको का आभार अर्चना नागपुरे ने माना l
सलग्न छायाचित्र l






