खबरवाणी
ठेकेदार से चालू करवाया जाए भक्त निवास का कार्य, ऊपर वाचनालय बनाए
परिषद की बैठक में कई निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति
मुलताई। नगर में टेकड़े वाले स्कूल परिसर में भक्त निवास एवं शापिंग काम्पलेक्स निर्माण को स्वीकृति मिलने के बाद भी निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं ही पाया है। ठेकेदार से उक्त निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराए जाने का मुद्दा बुधवार को आयोजित परिषद की बैठक में उठा। परिषद की बैठक मे उक्त निर्माण कार्य शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए है। वहीं उक्त भवन के ऊपर निकाय द्वारा वाचनालय बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, उपाध्यक्ष शिव माहौरे एवं पार्षद अजय यादव,डॉ जीए बारस्कर, रितेश विश्वकर्मा,शिल्पा शर्मा, कुसुम पवार, नीतू परमार, वंदना साहू, अंजलि शिवहरे, साजेदा बैगम, निर्मला उबनारे, सुरेश पोनीकर, महेंद्र जैन सहित सीएमओ वीरेंद्र तिवारी सहित अधिकारी एवं पार्षद गण उपस्थित रहे। बैठक रखे सभी विकास कार्यों सर्व सम्मति से पास किए गए। वहीं मछली मार्केट में समस्त सुविधा युक्त लगभग 100 मछुवारों के विक्रय हेतू टीन शेड बनाए जाने हेतु पवित्र नगरी कि सीमा से बाहर के वार्डो में स्थल चिन्हित करने का प्रस्ताव लिया गया।मछुआरा समाज के लिये सांस्कृतिक एवं परिचय, विवाह कार्य एवं समाज के छोटे-छोटे कार्य हेतू निशादराज सामुदायिक मंगल भवन बनाये जाने के लिए जमीन चिन्हित करने का निर्णय लिया गया। मां ताप्ती सरोवर के पास फव्वारा चौक से बोरदेही रोड के किनारे पार्क में भगवान राम के भक्त मछन्दरनाथ मंदिर का निर्माण मुर्ति सहित स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई।
वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतू दैनिक बाजार एवं साप्ताहिक बाजार की दैनिक बाजार वसूली संविदा पर दिए जाने का पार्षद वंदना साहू ने विरोध किया,लेकिन प्रस्ताव बहुमत से पारित किया गया। नगरपालिका स्वामित्व की दुकान नवीनीकरण एवं हस्तांतरण शुल्क के लिए व्यापरियो पार्षद कि बैठक बुलाकर समिति गठन कर निर्णय लेने कि बात कही।मॉ ताप्ती मेला वर्ष 2025 झूलों की नीलामी राशि की वसूली करने का प्रस्ताव पारित किया गया।





