Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

संत गजानन महाराज का प्रकट उत्सव 8 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा

By
On:

खबरवाणी

संत गजानन महाराज का प्रकट उत्सव 8 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा

आठनेर । बुलडाणा जिले के प्रसिद्ध संत गजानन महाराज का प्रकट उत्सव 8 फरवरी दिन रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। वार्ड क्रमांक 9 स्थित आजाद नगर बस स्टैंड के समीप गजानन महाराज मंदिर में विशेष तैयारी शुरू कर दी है । अरविंद जगताप, ने बताया कि संत गजानन महाराज प्रकट उत्सव पर सुबस से भजन कीर्तन कार्यक्रम शुरू होगे साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरण होगा। संत गजानन महाराज की पालकी यात्रा निकाल कर पुरे नगर का भ्रमण करेगी। संत गजानन महाराज का विशेष अभिषेक पूजन कार्यक्रम कर नगर की सुख शांति की कामना करेगें ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News