खबरवाणी
5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ साथ हुआ वार्षिकोत्स्व सम्पन्न
मुलताई। गायत्री शक्ति पीठ मुलताई के 42 वे स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को गायत्री शक्ति पीठ में पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों साधक भाई बहनों ने उपस्थित होकर राष्ट्र के नव निर्माण के लिए आहुतियों समर्पित की। इस पावन अवसर पर मुंडन संस्कार,पुंसवन संस्कार,विद्यारंभ अन्नप्राशन संस्कार सहित अनेक संस्कार निःशुल्क सम्पन्न कराए गए। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जिला समन्वय समिति सदस्य टी के चौधरी ने पूज्य गुरुदेव के विचारों को जन जन तक पहुंचाने उपस्थित
परिजनों को विशेष मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्पत राव धोटे,यादोराव निंबालकर,
नारायण देशमुख,रामदास गडेकर,अमृत राव बारंगे,घनश्याम साहू,अनिल परिहार,योगेश साहू, निर्मला चौधरी,मीरा देशमुख, वेणुताई माथनकर, रामदास देशमुख,सुरेश पवार,सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने उपस्थित होकर राष्ट्र जागरण के लिए आहुतियां समर्पित कर राष्ट्र नव निर्माण के लिए नियमित 2 घंटे समय दान करने का संकल्प लिया।





