खबरवाणी
मुक्तिधाम की बदहाली पर फूटा अहिरवार समाज का गुस्सा, पक्के रास्ते और व्यवस्थाओं के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आजादी के दशकों बाद भी श्मशान घाट को पक्के रास्ते का इंतजार, अर्थी ले जाने में हो रही परेशानी को लेकर अहिरवार समाज ने उठाई आवाज
नरसिंहपुर।नगरपालिका नरसिंहपुर स्थित शमशान घाट का रास्ता खुलवाने एवं अन्य व्यवस्थायें कराये जाने की मांग को लेकर अहिरवार समाज संघ एवं अन्य सहयोगी संगठनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में नगरपालिका क्षेत्र महारानी लक्ष्मीवाई वार्ड की सीमा क्षेत्र में दर्ज है और पूर्व में उक्त शमशान घाट पर पिछले सन 1950 से चौधरी अहिरवार समाज के लोगों को दफनाने एवं दाहसंस्कार कार्य किया जाता रहा है उसमे पूर्व में अतिक्रमण था जिसको चौधरी अहिरवार समाज के लोगों की मदद से प्रशासनिक कार्यवाही के वाद अतिक्रमण से मुक्त करवाया था और शमशान घाट में तार बाउन्डरी हुई थी उसने जनप्रतिनिधियों की मदद से एक हैण्डपंप एवं दाह संस्कार हेतु एक सेड का निर्माण किया गया था उक्त शमशान घाट में किसी अन्य समाज के व्यक्तियों के द्वारा शव को दफनाने एवं दाह संस्कार हेतु उपयोन नहीं किया जा रहा है एवं शमशान घाट में रास्ता नहीं होने के कारण अर्थी ले जाने में असुविधा होती है । नरसिंहपुर नगरपालिका क्षेत्र के शमशान घाट से लगे हुये कामथ वार्ड, महारानी लक्ष्मीवाई वाई, भगत सिंह वार्ड एवं मुशरान बार्ड के पार्षदों से चर्चा एवं सहमति उपरांत जिसमें शाहरी नरसिंहपुर में स्थित शमशान घाट की समस्याओं का समाधान किया जाए। जिसमें
नरसिंहपुर शहर स्थित नगरपालिका क्षेत्र की सीमा का एक ही मुक्तिधाम है जो वर्तमान में पहुंचमार्ग ना होने कारण अनुपयोगी है, बारहमासी पहुंचमार्ग बनवाया जावे, अंत्येष्ठि हेतु पूर्व निर्मित शेड का मरम्मत कार्य करवाया जावे, अंत्येष्ठि हेतु 2 अतिरक्त शेड का निर्माण कार्य करवाया जावे, नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में शव वाहनों की संख्या वढ़ा कर दो की जावे एवं मुक्ति धाम में सूखी लकड़ी के संग्रह हेतु पक्के कक्ष का निर्माण करवाया जावे। नगरपालिका क्षेत्र नरसिंहपुर में स्थित मुक्तिधाम में सुधार हेतु पूर्व में गुरु रविदास सेवा समिति नरसिंहपुर के द्वारा अनेक सार पत्राचार किया गया परन्तु आज तक कार्यवाही लंबित है।





