खबरवाणी
नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मुलताई। थाना क्षेत्र मुलताई मे नाबालिग बालिका का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है।टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया
बीते 22 मार्च 2026 को थाना मुलताई में एक नाबालिग पीड़िता द्वारा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी अर्जुन खापरे निवासी ग्राम मोरगोंदी (पांढुर्णा) द्वारा उसके नहाते समय का वीडियो बनाकर उसे वायरल किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस द्वारा पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी अर्जुन खापरे पिता लखन खापरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मोरगोंदी पांढुर्णा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 171/26 धारा 77, 78(2), 351(3) बीएनएस, 66(E), 67(A) आईटी एक्ट एवं 11, 12, 13, 14 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। निरंतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को बस स्टैंड दुनावा से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी अर्जुन खापरे को सोमवार को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार, उनि मोनिका पटले, उनि नेपाल सिंह, आरक्षक अभिषेक वाडिवा, आरक्षक विवेक चौरे, आरक्षक प्रिंस एवं आरक्षक सेवाराम की सराहनीय भूमिका रही।





