Thanda Pasina Kyon Aata Hai:अक्सर पसीना गर्मी या मेहनत के कारण आता है, लेकिन जब शरीर ठंडा हो और फिर भी पसीना निकले, तो इसे ठंडा पसीना कहा जाता है। देसी भाषा में लोग इसे “थंडा पसीना छूटना” भी कहते हैं। कई बार यह सामान्य वजहों से होता है, लेकिन कुछ मामलों में यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इसलिए इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होता।
तनाव और घबराहट से भी छूट सकता है ठंडा पसीना
अगर आप बहुत ज्यादा तनाव, डर या घबराहट में हैं, तो शरीर की फाइट या फ्लाइट प्रतिक्रिया एक्टिव हो जाती है। ऐसे में हार्टबीट तेज हो जाती है और अचानक ठंडा पसीना आने लगता है। परीक्षा का डर, नौकरी का तनाव या कोई बुरी खबर सुनने पर कई लोगों को ऐसा अनुभव होता है। यह मानसिक दबाव का साफ इशारा है।
हार्मोनल बदलाव भी बन सकते हैं वजह
महिलाओं में ठंडा पसीना अक्सर हार्मोनल बदलाव के कारण भी होता है। खासकर पीरियड्स से पहले, प्रेग्नेंसी के दौरान, मेनोपॉज या पेरिमेनोपॉज में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है। इस दौरान शरीर का तापमान और हार्मोन संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे अचानक पसीना छूट सकता है।
लो ब्लड शुगर और दवाइयों का असर
अगर शरीर में ब्लड शुगर बहुत कम हो जाए, तो ठंडा पसीना, चक्कर आना और हाथ-पैर कांपने लगते हैं। यह समस्या खासतौर पर डायबिटीज मरीजों में देखी जाती है। इसके अलावा कुछ दवाइयां जैसे डायबिटीज की दवाएं, एंटीडिप्रेसेंट या हार्मोन से जुड़ी दवाएं भी ठंडा पसीना ला सकती हैं।
हार्ट प्रॉब्लम और शॉक में दिखता है सबसे खतरनाक रूप
डॉक्टरों के मुताबिक, अगर ठंडा पसीना सीने में दर्द, सांस फूलना, उलझन या चक्कर के साथ आए, तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। इसके अलावा किसी बड़े सदमे, चोट या शॉक की स्थिति में भी शरीर ठंडा पसीना छोड़ता है। ऐसे मामलों में बिना देर किए डॉक्टर के पास जाना जरूरी है।
कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है
अगर ठंडा पसीना कभी-कभार आए, तो चिंता की बात नहीं होती। लेकिन अगर यह बार-बार हो रहा है या इसके साथ सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द या कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत मेडिकल जांच करानी चाहिए।
Read Also:India Budget 2026 LIVE: महिलाओं, गिग वर्कर्स और युवाओं को मिल सकती है बड़ी सौगात
ठंडे पसीने से बचने के देसी उपाय
पानी खूब पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें।
तनाव कम करने के लिए योग और ध्यान अपनाएं।
हल्के और सूती कपड़े पहनें।
खानपान और दवाओं पर नजर रखें।





