प्रेस नोट
कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल
दिनांक 20.09.2025
थाना गंज पुलिस ने जेएच कॉलेज के 144.65 लाख रुपए के छात्रवृत्ति घोटाले के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन के मार्गदर्शन में गंज थाना पुलिस को जे.एच. कॉलेज में हुए छत्रपति घोटाले के आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का विवरण
थाना गंज बैतूल में दिनांक 17/12/2024 को फरियादी श्रीमती विजेता चौबे पति विजय चौबे, उम्र 63 वर्ष, निवासी सिविल लाइन गंज बैतूल, प्राध्यापक (इतिहास) एवं तत्कालीन प्राचार्य, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जयवंती हक्सर शासकीय महाविद्यालय बैतूल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
रिपोर्ट में बताया गया कि दिनांक 09/08/2024 से 11/09/2024 तक महालेखाकार ग्वालियर (म.प्र.) द्वारा महाविद्यालय का वर्ष 04/2019 से 07/2024 तक का ऑडिट किया गया। ऑडिट में गाँव की बेटी योजना” अंतर्गत हितग्राहियों को प्रदाय छात्रवृत्ति राशि की भी जाँच की गई।
कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश भोपाल से प्राप्त ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार “गाँव की बेटी योजना” से संबंधित ₹144.65 लाख के संदिग्ध भुगतान की जाँच हेतु कलेक्टर बैतूल के आदेश पर जांच दल गठित किया गया। जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि —
1. दीपेश डहेरिया (कंप्यूटर ऑपरेटर)
2. प्रकाश बजारे (सहायक ग्रेड-2)
3. रिंकु पाटिल ( सहायक ग्रेड-3)
ने कूटरचित दस्तावेज एवं फर्जी बिल तैयार कर छात्रवृत्ति राशि संदिग्ध बैंक खातों में ट्रांसफर की। शासकीय लोक सेवक होते हुए उक्त आरोपियों ने शासकीय राशि का गबन कर भ्रष्टाचार किया।
इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 420, 467, 468, 471, 409, 120-बी भादवि एवं धारा 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन प्राचार्य राकेश कुमार तिवारी एवं तत्कालीन प्राचार्य श्रीमती विजेता चौबे को भी आरोपी बनाया गया है।
विवेचना के दौरान सायबर सेल एवं मुखबिर सूचना पर मुख्य आरोपी दीपेश डहेरिया पिता स्व. अर्जुन सिंह डहेरिया निवासी प्रभातपट्टन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।
इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही —
एसडीओपी बैतूल सुनील लाटा, निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी, प्रधान आरक्षक संदीप, आरक्षक अभिषेक शिंदे, आरक्षक लालसिंह, आरक्षक नवीन रघुवंशी, आरक्षक आकाश सेठिया तथा सायबर सेल आरक्षक दीपेन्द्र, बलराम सिंह राजपूत एवं राजेंद्र धाडसे।
—
पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि किसी शासकीय योजना अथवा छात्रवृत्ति संबंधी कार्य में अनियमितता, फर्जीवाड़ा अथवा भ्रष्टाचार की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचित करें। आपकी सूचना पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का उद्देश्य पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ समाज में कानून का राज स्थापित करना है।
— PRO Police Betul






**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.