खबरवाणी
मुलताई मे टेनिस बाल सनातन कप 10 अप्रैल से
मुलताई। मां ताप्ती जी की नगरी मुलतापी में ओल्ड मां ताप्ती क्लब सिविल लाइन टीम मूलतापी द्वारा मिनी स्टेडियम हाईस्कूल ग्राउंड मे रात्रिकाल टेनिस बाल सनातन कप का आयोजन 10 अप्रैल से 20 अप्रैल 26 तक किया जाएगा। आयोजन समिति मे राबिन सिंह परिहार ने बताया सनातन कप मे बैतूल जिले की 12, फ्रेंचाइजी टीमों में लगभग 180 खिलाड़ी भाग लेंगे , टूर्नामेंट का प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए समाजसेवी ,खेलप्रेमी उपेंद्र पाठक संचालक अनंत ऑटोमोबाइल न्यू हॉलेंड टैक्टर की ओर से जबकि द्वितीय पुरस्कार 500 हजार रुपए श्री खाटू श्याम भक्त मंडल सोनोली धाम मुलतापी की ओर से रखा गया है। टूर्नामेंट की भव्य प्रथम एवं द्वितीय ट्राफी लगभग 5 फीट की होगी जो कि अपोलो टायर्स मुलतापी के ऑनर नीरज ठाकरे द्वारा प्रदान की गई है। वही अन्य पुरस्कार मैन ऑफ द मैच श्री राम जन्मोत्सव समिति बस स्टैंड के द्वारा 5001 एवं ट्राफी दी जाएगी ,बेस्ट बैट्समैन बेस्ट कैच बेस्ट बॉलर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट के पुरस्कार अन्य खेलप्रेमियों माध्यम से प्रदान किए जाएगे।टूर्नामेंट के सभी मैचों का सीधा प्रसारण टूर्नामेंट के विशेष सहयोगी ख्याति होंडा के नरेंद्र माथनकर एवं क्रिश मेमोरियल हॉस्पिटल संचालक अंकुश भार्गव के माध्यम से गौतम डिजिटल के चैनल पर प्रतिदिन दिखाया जाएगा। आयोजन समिति प्रमुख रॉबिन सिंह परिहार ने बताया सनातन कप में फाइनल मुकाबले 20 अप्रैल 2026 को भारतीय दिव्यांग टीम के पूर्व कप्तान और वर्ल्डकप विजेता तिगांव निवासी गुरुदास राउत मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन और पुरस्कार वितरण करने आएगे ,उनके साथ ही विधायक ,जिला पंचायत अध्यक्ष नगरपालिका अध्यक्ष,जनपद अध्यक्ष और नगर प्रशासन भी रहेगा ,आयोजन में सहयोगी टीमें एचएम एकता , मां ताप्ती क्रिकेट क्लब,एसआरके क्लब, वीजे वॉरियर्स सभी टीमों के सहयोग से ये टूर्नामेंट कराया जा रहा है।टूर्नामेंट के सभी मैच शाम 7बजे से खेले जाएंगे,समिति के राहुल पवार ,अतीक चौहान ,करण गोस्वामी, दानिश खान,बलराम चढ़ोकार,बब्बू खान,रजत पावर एवं अन्य खिलाड़ियों ने सभी खेलप्रेमी जनता अधिक से अधिक संख्या मे रात्रिकालीन खेल का आनंद उठाने की अपील की है।





