Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Tennis : मोहित गर्ग पहुंचे सेमीफाईनल में

By
On:

बैतूल -7 मई से चंडीगढ़ में खेली जा रही अंतराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता में बैतूल के प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ी मोहित गर्ग ने दिल्ली के योगेश कुमार को हराकर सेमीफाईनल में प्रवेश किया।

वहीं युगल मुकाबले में मोहित गर्ग एवं साथी दानवीर वर्मा (जयपुर) के साथ फरिदाबाद की युगल जोड़ी को हराकर सेमीफाईनल में प्रवेश किया। जहां उनका मुकाबला सीनियर वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले बालकृष्ण भाटिया एवं अरूण अग्रवाल की जोड़ी से होगा।

ज्ञात हो कि अंतराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन द्वारा दुनिया के विभिन्न देशों में प्रतिवर्ष लगभग 200 से अधिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें 35 वर्ष से लेकर 85 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग लेते हैं। दुनिया में टेनिस मात्र एक ऐसा खेल है जिसमें इतनी आयु तक भी अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व हैदराबाद में भी फाईनल मुकाबले में हारे थे। बैतूल के खेल प्रेमियों ने उन्हें आने वाले मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News