Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Tendue Ka Hamla – युवक पर तेंदुआ ने किया हमला

By
On:

लकड़ी लाने के दौरान जंगल में किया हमला

Tendue Ka Hamlaबैतूल बागुड़ के लिए लकड़ी लेने के लिए जंगल गए एक युवक पर तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया है। तेंदुआ को देखकर युवक घबराकर पेड़ पर चढऩे लगा था लेकिन इसी दौरान तेंदुआ ने युवक का पैर पकड़ लिया जिसमें उसके पैर पर गंभीर चोट आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश पिता लालजी ककोडिया उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम गेड़ीढाना तहसील शाहपुर रविवार सुबह 7 बजे के आसपास अपने खेत से लगे हुए जंगल में बागुड़ के लिए लकड़ी लेने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वहां अचानक कहीं से तेंदुआ आ गया। जैसे ही युवक ने तेंदुए को दिखा तो युवक पहले तो घबरा गया और तत्काल युवक ने पेड़ पर चढऩे की कोशिश की जिसमें तेंदुए ने युवक के पैर पर हमला कर दिया।

झटका मारने पर छोड़ा पैर | Tendue Ka Hamla

तेंदुआ ने युवक के पैर को अपने दातों से जकड़ लिया जिसमें युवक ने हिम्मत करते हुए अपने पैरों को जोर से झटका मारा जिसमें तेंदुए ने युवक के पैर को छोड़ दिया। वहीं इस पूरी घटना के बाद तेंदुआ काफी देर उस पेड़ के नीचे घूमता रहा फिर कुछ समय बाद तेंदुआ वहां से चला गया जिसमें युवक के पैर में गंभीर चोट आई है।

जिला अस्पताल में कराया भर्ती | Tendue Ka Hamla

तेंदुए के वहां से चले जाने के बाद युवक जैसे-तैसे पेड़ से नीचे उतरा और इसकी जानकारी अपने आसपास के लोगों को दी। इसके बाद युवक को तत्काल गंभीर हालत में शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। फिलहाल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com

3 thoughts on “Tendue Ka Hamla – युवक पर तेंदुआ ने किया हमला”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News