खबरवाणी
टीईटी परीक्षा रद्द करने अध्यापक, शिक्षक संघ ने सौपा ज्ञापन
मुलताई। टीईटी परीक्षा रद्द कराने सहित अन्य मांगो को लेकर शनिवार को अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा।संयुक्त अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा सौपे ज्ञापन मे बताया लोक शिक्षण संचानालय द्वारा कार्यरत शिक्षकों की टीईटी परीक्षा कराने संबंधी आदेश 2 मार्च को जारी किया है, उसे निरस्त किया जावे एवं सर्वोच्च न्यायालय मे शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश शासन की ओर से पुनर्विचार याचिका दायर की जाए। शिक्षक संवर्ग की प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना की जावे तथा
आईएफएम एस पोर्टल पर वास्तविक प्रथम नियुक्ति दिनांक अंकित की जाए।नई पेंशन योजना के स्थान पर पूरानी पेंशन योजना लागू की जाए.आरटीई.नियम 2009 में बना तथा वर्ष 2010 से लागू हुआ है। अतः 2010 के पूर्व नियुक्त समस्त शिक्षक संवर्ग को टीईटी परीक्षा से मुक्त रखा जाए।संगठन का कहना है उक्त विषय को गंभीरता से समझते हुये शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए जिससे हजारों शिक्षकों को न्याय मिल सकेगा एवं शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी ।





