Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अभिभावक कार्यशाला में प्रतिभावान विद्यार्थियो का किया सम्मान

By
On:

खबरवाणी

अभिभावक कार्यशाला में प्रतिभावान विद्यार्थियो का किया सम्मान

मुलताई। नगर के आरडी पब्लिक स्कूल में शनिवार को विशेष अभिभावक कार्यशाला

“नन्हे कदम माइंडफुल पेरेंटिंग सॉल्यूशन्स का सफल आयोजन किया गया

कार्यशाला में नर्सरी से कक्षा बारव्ही तक के बच्चों के 600 से अधिक अभिभावकों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में 13 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाली तृप्ति यादव ने मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने माइंडफुल पेरेंटिंग, बच्चों की भावनात्मक आवश्यकताओं तथा उनके संतुलित विकास के लिए प्रभावी अभिभावकिय सहयोग पर उपयोगी एवं व्यावहारिक सुझाव साझा किए। कार्यशाला का इंटरऐक्टिव सत्र सभी अभिभावकों के लिए अत्यंत लाभकारी रहा।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय द्वारा कक्षा 10वीं सीबी एसई बोर्ड परीक्षा की टॉपर चार्वी पवार एवं खेल प्रतिस्पर्धाओं में राज्य स्तर पर चयनित विद्यार्थी वैदिका बुआडे, हर्षिता देशमुख, आयुष रघुवंशी, खुशांक लोखंडे, युग रघुवंशी, माही बारंगे, रिया पवार, शाश्वत गवहाड़, धुर्वांक खन्ना, यश पांसे, भावेश भादे, एवं उज्ज्वल पटवा को सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ।विद्यालय द्वारा सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव विषय पर आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं छत्रेश सिंह परिहार, प्रणिका साहू तथा रुधवेद अग्रवाल को भी मंच पर सम्मानित किया गया विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आरडी पब्लिक स्कूल आगे भी ऐसे सार्थक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और अभिभावकविद्यालय सम्बन्धों को मजबूत बनाते हैं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News