Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत, तिलक वर्मा की दमदार वापसी

By
On:

T20 World Cup 2026: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। टीम इंडिया के युवा स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं। ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे तिलक ने सफलतापूर्वक रिहैब पूरा कर लिया है और उन्हें BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE), बेंगलुरु से खेलने की अनुमति मिल गई है। उनकी फिटनेस टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ी राहत बनकर आई है।

3 फरवरी को टीम इंडिया से जुड़ेंगे तिलक

न्यूज़ एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि तिलक वर्मा 3 फरवरी को COE से रिलीज होकर मुंबई में भारतीय टीम से जुड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार, तिलक अब पूरी तरह मैच फिट हैं और वर्ल्ड कप से पहले होने वाले वॉर्म-अप मुकाबलों में खेलते नजर आ सकते हैं।

सर्जरी के बाद लंबा और सख्त रिहैब रहा

महज 23 साल के तिलक वर्मा की 7 जनवरी को ग्रोइन इंजरी की सर्जरी हुई थी। इसके बाद से वह बेंगलुरु में लगातार रिहैब और फिटनेस ट्रेनिंग कर रहे थे। चोट के चलते वह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे, जहां उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया गया था।

सिमुलेशन मैच में पास की फिटनेस परीक्षा

वापसी से पहले तिलक वर्मा ने एक सिमुलेशन मैच खेला, जो उनकी अंतिम फिटनेस जांच मानी जा रही थी। इस मैच में उनके मूवमेंट, बल्लेबाजी और स्टैमिना को परखा गया। मेडिकल टीम और कोचिंग स्टाफ उनकी फिटनेस से पूरी तरह संतुष्ट नजर आया, जिसके बाद उन्हें खेलने की हरी झंडी मिली।

Read Also:केला खाने का सही समय क्या है? जानिए ज्यादा फायदे पाने का देसी तरीका

T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को मिलेगा बड़ा फायदा

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया 7 फरवरी को USA के खिलाफ अपना T20 वर्ल्ड कप अभियान शुरू करेगी। मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा की वापसी से टीम की बल्लेबाजी और ज्यादा मजबूत होगी। उनकी बाएं हाथ की आक्रामक बल्लेबाजी, स्पिन के खिलाफ बेहतरीन खेल और दबाव में रन बनाने की क्षमता भारत के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकती है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News