SUV : भारत में दिसंबर 2025 SUV प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। मिड साइज SUV सेगमेंट में एक के बाद एक कई नई गाड़ियों की एंट्री होने जा रही है। इस लाइनअप में Kia की नई जेनरेशन Seltos, Maruti Suzuki की इलेक्ट्रिक e Vitara और Tata Motors की Harrier और Safari के पेट्रोल वेरिएंट शामिल रहेंगे। अगर आप फैमिली के लिए नई SUV लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो दिसंबर आपके लिए परफेक्ट महीना हो सकता है।
नई Kia Seltos ग्लोबल डेब्यू के लिए तैयार
Kia अपनी नई जेनरेशन Kia Seltos को दिसंबर में ग्लोबली पेश करने की तैयारी में है। यह गाड़ी 2019 से इंडिया में Kia की पहचान बनी हुई है और अब कंपनी इसका सबसे बड़ा अपडेट लाने वाली है। टेस्टिंग के दौरान सामने आई झलक में ऊंचा बोनट, नया मेष ग्रिल, वर्टिकल LED हेडलैंप और C आकार की DRL देखने को मिली है। केबिन में बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल कंसोल, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स मिलने की संभावना है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक और मैनुअल गियरबॉक्स मिल सकता है।
Maruti Suzuki e Vitara, अब इलेक्ट्रिक SUV की बारी
Maruti अपनी इलेक्ट्रिक SUV e Vitara को पेश करने जा रही है जो Suzuki के नए EV प्लेटफॉर्म पर बनेगी। एक बार चार्ज करने पर यह SUV करीब 500 किलोमीटर तक चल सकती है। दो बैटरी विकल्प मिलेंगे और फीचर्स में 12.3 इंच टचस्क्रीन, फुल डिजिटल डिस्प्ले, लेवल 2 ADAS, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हो सकते हैं। यह स्टूडेंट से लेकर फैमिली यूजर तक सबके लिए बढ़िया विकल्प बनेगी।
Tata Harrier Petrol ज्यादा सिटी फ्रेंडली
Tata Motors अपनी पावरफुल Harrier को अब पेट्रोल इंजन के साथ लाने जा रही है। इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो लगभग 168 PS और 280 Nm टॉर्क देगा। यह SUV शहर में चलाने वालों के लिए कम रनिंग कॉस्ट और स्मूद ड्राइविंग का बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स मिलेंगे।
Tata Safari Petrol भी बाजार में उतरेगी
Harrier के साथ ही Tata Safari का पेट्रोल वेरिएंट भी लॉन्च होगा। इसमें भी 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। पेट्रोल मॉडल डीजल वर्जन की तुलना में थोड़ा किफायती होने की उम्मीद है, जिससे यह अर्बन खरीदारों के लिए और आकर्षक बन सकती है।
Read Also:IND vs SA BCCI ने दी शुभमन गिल की चोट पर बड़ी अपडेट, बताया कब लौटेंगे मैदान में
कौन सी SUV आपके लिए बेस्ट रहेगी
अगर आप फीचर लोडेड प्रीमियम SUV चाहते हैं तो Kia Seltos बेहतरीन विकल्प बन सकती है। इलेक्ट्रिक विकल्प में लंबी रेंज पसंद है तो e Vitara पर विचार कर सकते हैं। सिटी ड्राइविंग और कम खर्च में दमदार SUV चाहिए तो Tata Harrier और Safari पेट्रोल वैरिएंट शानदार चुनाव हो सकते हैं।





