Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा m-Passport Police App थाना मॉड्यूल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

By
On:

खबरवाणी

//जिला बुरहानपुर//

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा m-Passport Police App थाना मॉड्यूल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य पासपोर्ट पुलिस सत्यापन प्रक्रिया को अधिक सरल, त्वरित, तकनीकी रूप से सक्षम एवं पारदर्शी बनाना।

कार्यशाला में जिले के समस्त थानों पर पासपोर्ट सत्यापन कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित।

सत्यापन प्रक्रिया,समयबद्ध निष्पक्ष एवं पारदर्शी हो, जिससे आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो* – *पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में दिनांक 08 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष, बुरहानपुर में m-Passport Police App थाना मॉड्यूल अंतर्गत दक्षता, एकरूपता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में जिले के समस्त थानों पर पासपोर्ट सत्यापन कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।प्रशिक्षण के दौरान m-Passport Police App थाना मॉड्यूल के प्रभावी उपयोग, ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया, दस्तावेजों की जांच, फील्ड वेरिफिकेशन, रिपोर्ट अपलोडिंग एवं समयबद्ध निस्तारण की विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा उपस्थित जिले के समस्त थानों पर पासपोर्ट सत्यापन कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि पासपोर्ट सत्यापन कार्य को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें।उन्होंने कहा कि तकनीक के अधिकतम उपयोग से कार्य प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा आम नागरिकों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा प्राप्त होगी।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान लाइव डेमो के माध्यम से ऐप के विभिन्न तकनीकी जानकारी एवं फीचर्स का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे कर्मचारियों को तकनीकी प्रक्रिया को समझने में सुविधा हुई।इस अवसर पर जिला विशेष शाखा समस्त थानों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News