Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सुनील सोनोने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

By
On:

खबरवाणी

सुनील सोनोने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी की अनुशंसा पर बुरहानपुर जिले की बुरहानपुर विधानसभा अंतर्गत बुरहानपुर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष पद पर श्री सुनील सोनोने की नियुक्ति होने पर समूचे ग्रामीण अंचल में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।
श्री सुनील सोनोने को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के ग्रामीणजनों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है। सभी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा ग्रामीण क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर संतोष महाजन, अभय चौधरी, संजय महाजन, प्रवीण चौधरी, दिनेश सोनवने सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणजनों ने श्री सुनील सोनोने को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की तथा माननीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News