Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मीडिया संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों का आमला-पंखा बैतूल नादा आगमन

By
On:

खबरवाणी

मीडिया संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों का आमला-पंखा बैतूल नादा आगमन

भव्य स्वागत के साथ संगठन पर विस्तारपूर्वक चर्चा

रिपोर्ट प्रदीप यादव भीमपुर

मध्य प्रदेश के प्रमुख मीडिया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी प्रदेश दौरे पर निकले। उनके साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सोनी, छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष एवं संपादक मनेश साहु, छिंदवाड़ा जिला मीडिया प्रभारी राकेश चंद्रवंशी, नर्मदापुरम संभाग अध्यक्ष राजू खातरकर तथा बैतूल जिला अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। प्रदेश पदाधिकारियों का आमला-पंखा बैतूल और भीमपुर नादा आगमन हुआ, जहां स्थानीय पत्रकार बंधुओं श्याम आर्य, प्रदीप यादव ने उनका भव्य स्वागत किया।नांदा के भीमपुर ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव उपाध्यक्ष,श्याम आर्य ने मीडिया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी सहित सभी पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों का फूल-मालाओं से हार्दिक एवं भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में पत्रकारगण एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर संगठन विस्तार, पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी ने कहा कि मीडिया संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकार बंधुओं को एकजुट करना, उनके अधिकारों की मजबूती से रक्षा करना तथा क्षेत्रीय स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाना है। उन्होंने आगामी दिनों में जिला-स्तरीय बैठकें आयोजित करने और पत्रकार कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने की चर्चा की गई ।यह दौरा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है स्थानीय पत्रकारों की समस्याओं को सुनते हुए उनका समाधान निकालने का आश्वासन दिया। नर्मदापुरम संभाग सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों ने प्रदेश पदाधिकारियों के दौरे को सफल बताते हुए संगठन के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा व्यक्त की। यह दौरा क्षेत्रीय पत्रकारिता को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला साबित हुआ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News