स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने SSC MTS और हवलदार भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 4 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 4 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अगर आपने भी फॉर्म भरा है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
SSC MTS Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें
SSC एडमिट कार्ड रीजन-वाइज जारी करता है। उम्मीदवार सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in या अपने रीजन की वेबसाइट (जैसे NR, CR, WR आदि) पर जाएं।
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें। इसके बाद Admit Card सेक्शन में जाकर SSC MTS 2026 लिंक पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
ध्यान रखें, एडमिट कार्ड परीक्षा से 2–4 दिन पहले ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध होता है। फिलहाल आप एग्जाम सिटी और डेट जरूर चेक कर लें।
SSC MTS परीक्षा 2026 की शिफ्ट टाइमिंग
SSC MTS परीक्षा रोजाना 4 शिफ्ट में करवाई जाएगी। उम्मीदवार अपनी शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम एडमिट कार्ड पर जरूर चेक करें।
-
शिफ्ट 1: रिपोर्टिंग 07:30 AM | परीक्षा 09:00–10:30 AM
-
शिफ्ट 2: रिपोर्टिंग 10:30 AM | परीक्षा 12:00–01:30 PM
-
शिफ्ट 3: रिपोर्टिंग 01:30 PM | परीक्षा 03:00–04:30 PM
-
शिफ्ट 4: रिपोर्टिंग 04:30 PM | परीक्षा 06:00–07:30 PM
लेट पहुंचे तो अंदर एंट्री नहीं मिलेगी, इसलिए टाइम से पहले पहुंचना बहुत जरूरी है।
SSC MTS CBT परीक्षा पैटर्न 2026
SSC MTS परीक्षा दो सेशन में होगी और दोनों सेशन एक ही दिन होंगे।
Session-I (क्वालिफाइंग):
मैथ्स 20 सवाल + रीजनिंग 20 सवाल = 120 अंक
समय: 45 मिनट
इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
Session-II (मेरिट आधारित):
जनरल अवेयरनेस 25 सवाल + इंग्लिश 25 सवाल = 150 अंक
समय: 45 मिनट
हर गलत जवाब पर 1 नंबर कटेगा।
परीक्षा के दिन क्या-क्या ले जाना जरूरी है
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, एक ओरिजिनल फोटो आईडी (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस) और 2 पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लेकर जाएं।
गेट क्लोज होने के बाद किसी भी हाल में एंट्री नहीं मिलेगी, इसलिए 15–20 मिनट पहले सेंटर पहुंचें और आराम से एग्जाम दें।
Read Also :- Budget Day पर निर्मला सीतारमण की खास साड़ी, क्यों मानी जाती है बेहद शुभ?






1 thought on “SSC MTS Admit Card 2026 जारी: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर”
Comments are closed.