Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Sports Car Video – सड़क से जा रहा शख्स बना रहा था कार का वीडियो हुआ कुछ ऐसा 

By
On:

कार मालिक ने आगे जो किया जीत लेगा दिल 

Sports Car Videoकुछ सपने ऐसे होते हैं जो घर की जिम्मेदारियों और जरूरतों के आगे पुरे नहीं हो पाते हैं, ऐसे में उस चीज को देख कर हम खुश हो जाया करते हैं। इससे हम वो पल जी लेते हैं जिसे हम हासिल नहीं कर सके। ऐसा ही एक दिल को भावुक करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है की कैसे एक शख्स सड़क पर मौजूद स्पोर्ट्स कार का वीडियो बना रहा होता है तभी वहां कार मालिक पहुँच जाता है। 

कार के साथ खींची फोटो | Sports Car Video 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है की एक स्पोर्ट्स कार सड़क पर खड़ी दिख रही है. उस कार का मालिक गाड़ी के पीछे जाता है जहां एक मिडिल क्लास व्यक्ति उस कार की फोटो खींच रहा है. शख्स ने चप्पल पहनी है, हाथ में झोला है और शर्ट-पैंट पहने नजर आ रहा है. तभी कार मालिक वहां आ जाता है लेकिन गौर करने वाली बात ये है की अमीर व्यक्ति उसे वहां से भगाता नहीं है, बल्कि उसका फोन लेकर कार के साथ उसकी तस्वीर खींचने लगता है. गरीब शख्स गाड़ी के आगे खड़ा होता है और पोज देकर फिर फोटो खिंचवा लेता है. उसके चेहरे की मुस्कान बता रही है कि वो बहुत खुश है। 

वायरल हो रहा है वीडियो | Sports Car Video 

दिल को जीत लेने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर  @tarksahitya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया- “बड़ा आदमी वही है जो अपने पास बैठे व्यक्ति को छोटा महसूस न होने दे.” इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. सबसे ज्यादा उस व्यक्ति के रवैये को पसंद किया जा रहा है।  

Source – Internet 
For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Sports Car Video – सड़क से जा रहा शख्स बना रहा था कार का वीडियो हुआ कुछ ऐसा ”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News