खबरवाणी
खास खबर . सोमलापुर पंचायत में ‘ताला तंत्र’ का राज, महीने में सिर्फ 8 दिन खुलता है दफ्तर
आमला। सहायक सचिव का पद रिक्त, स्थाई सचिव न होने से ग्रामीण परेशान; सरकारी योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ
आमला।जनपद पंचायत आमला की ग्राम पंचायत सोमलापुर के पंचायत भवन में ताला लगा होने से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है।ग्राम पंचायत में सहायक सचिव की नियुक्ति न होने और स्थाई सचिव के अभाव में ग्रामीणों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
सचिवालय बंद होने से ग्रामीणों के पंचायत संबंधित कार्य,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, पात्रता सूची नाम दर्ज करवाने, विवाह प्रमाण पत्र, समग्र आईडी में नाम जोड़ना,नाम कटाना हेतु आवेदन,जॉब कार्ड, संबल योजना, मनरेगा रोजगार गारंटी, राजस्व विभाग द्वारा किसानों के लिए फार्मिंग आईडी, पीएम सम्मन निधि ,स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय का लाभ, पीएम आवास व करना पंचायत संबंधित कार्यों पंचायत प्रतिदिन ना खुलना एवं पंचायत खुलने एवं बंद के समय निर्धारित न होने के चलते हैं
ग्राम पंचायत को लेकर स्थानीय ग्रामीणों से की गई चर्चा
स्थानीय ग्रामीण ने चर्चा बताया कि ग्राम पंचायत में स्थाई सचिव की नियुक्ति न होने के कारण ग्रामीणों को समय पर शासकीय योजनाओं के लाभ नहीं मिल पा रहे हैं लंबे समय से ग्राम पंचायत सहायक सचिव की नियुक्ति न होने के चलते ग्रामीणों को पंचायत संबंधित कार्यों के लिए ग्राम पंचायत सोमलपुर के ग्रामीणों के अलावा अन्य तीन ग्राम के ग्रामीण लगभग 2 से 3 किलोमीटर आकर पंचायत संबंधित कार्य करते हैं लेकिन ग्राम पंचायत बंद होने के चलते ग्रामीणों के कार्य समय पर नहीं हो रहे हैं
सचिवालय रोजाना न खुलने से ग्राम की 400 परिवार हो रहे प्रभावित
सचिवालय रोजाना न खुलने से ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोमलपुर पस्तलाई, बेल ढाना एवं धनु ढाना निवास कर रहे लगभग 400 से अधिक परिवार जिसकी जनसंख्या लगभग 2200 है
ग्राम पंचायत सचिव से पंचायत खुलना को लेकर की गई
ग्राम पंचायत सचिव रमेश यादव द्वारा बताए गए की मेरे पास मुख्य पंचायत के रूप में ग्राम पंचायत परसोडी है एवं अतिरिक्त पंचायत के रूप में सोमलपुर पंचायत का प्रभार है जिसे मुख्य पंचायत सप्ताह में तीन दिन सोमवार , बुधवार, गुरुवार एवं अतिरिक्त पंचायत सप्ताह दो मंगलवार, शुक्रवार दिन कार्य किया जा रहा है सोमलपुर पंचायत में रोजगार सहायक की नियुक्ति न होने के चलते ग्राम पंचायत बंद रहती है एवं मेरी मुख्य पंचायत अतिरिक्त पंचायत की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है जिससे ग्राम पंचायत का कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इनका कहना है
जिला पंचायत सीईओ बैतूल
अक्षत जैन
सचिव एवं सहायक सचिव की कमी को लेकर शासन को पत्र लिखा है लेकिन विभाग में नई नियुक्ति के पहले कमी पूरी करना संभव नहीं है इस संबंध में आमला सीईओ वैकल्पिक व्यवस्था के लिया चर्चा करता हूं





