Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पारिवारिक विवाद के चलते पुत्र ने की मां की हत्या

By
On:

खबरवाणी

पारिवारिक विवाद के चलते पुत्र ने की मां की हत्या

मुलताई। थाना क्षेत्र साईंखेड़ा के सेमझिरा मे सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात पुत्र ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी।पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया है।प्रधान आरक्षक रामानंद मे बताया ग्राम सेमझिरा निवासी मृतिका गेंदीबाई पति जन्या बाघमारे 85 साल अपने पुत्र लखन बाघमारे (50 ) के साथ रहती थीं। लखन का परिवार उसके साथ नहीं रहता था, जिसके कारण वह अक्सर अपनी मां से घर में विवाद करता था। 2 मार्च की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसे पड़ोसियों ने सुना भी, इस दौरान पुत्र लखन ने अपनी मां गेंदी बाई की गला दबाकर हत्या कर दी।पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाने से मौत होना बताया गया है। डॉक्टरों ने कहा कि गला दबाने से कंठिका अस्थि (हायॉइड बोन) में फ्रैक्चर हुआ, जिससे गेंदीबाई की मौत हुई। साईखेड़ा पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी लखन के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी लखन बाघमारे को गिरफ्तार किया। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी बैतूल सुनील लाटा के मार्गदर्शन में की गई।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News