Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

समाजसेवी राजेश भगत ने सेवा कार्य के रूप में मनाया जन्मदिन, राहगीरों को किया जल वितरण

By
On:

खबरवाणी

समाजसेवी राजेश भगत ने सेवा कार्य के रूप में मनाया जन्मदिन, राहगीरों को किया जल वितरण

बुरहानपुर। मार्च माह की भीषण गर्मी के बीच ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर के सक्रिय सदस्य एवं समाजसेवी राजेश भगत ने अपना जन्मदिन एक अनूठे एवं प्रेरणादायक सेवा कार्य के रूप में मनाया। शहर के प्रमुख चौराहे कमल टॉकीज पर राहगीरों को ठंडा जल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया।

इस अवसर को और भी विशेष बनाते हुए शहर के अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर राजेश भगत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रमुख रूप से पूर्व भाजपा अध्यक्ष दिलीप श्रोफ, पूर्व महापौर अतुल पटेल, पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टांक, महामंत्री आशीष भगत, नशा मुक्ति केंद्र प्रमुख मनोज अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

साथ ही समाजसेवी विजय राठौर, अताउल्ला खान, धर्मेंद्र सोनी, नंदकुमार वाने, पुनीत सांकलें, अजय राठौर, अभय बालापुरकर, राजकुमार बचवानी एवं अन्य साथियों ने भी इस भीषण गर्मी में जल वितरण कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सेवा भावना का परिचय दिया।

इस अवसर पर राजेश भगत ने कहा कि वे वर्ष के 365 दिन, चाहे परिस्थिति कैसी भी हो, ताप्ती नदी के राजघाट पर प्रतिदिन जाते हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य माँ ताप्ती की सेवा करना है। वे प्रशासन एवं जागरूक नागरिकों के सहयोग से ताप्ती नदी के संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

उन्होंने आगे कहा कि “मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। यदि हम अपने विशेष अवसरों को समाजहित में समर्पित करें, तो उससे न केवल समाज को लाभ मिलता है, बल्कि जीवन को भी एक नई दिशा मिलती है।”

ताप्ती सेवा समिति द्वारा किया गया यह कार्य समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो यह संदेश देता है कि उत्सव केवल व्यक्तिगत खुशी तक सीमित न रहकर, समाजहित में भी मनाए जा सकते हैं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News