देव भिलाई से बघोड़ा सड़क खराब है तो क्या, विधायक को कोई कुछ नहीं बोलेगा
मुलताई विधानसभा में पागल हुआ विकास
मुलताई। क्षेत्र में ख़राब हुई सड़क या फिर कोई समस्या, परेशानी हो, विधायक को कोई कुछ नहीं कहेगा, उनके द्वारा इतने बांधो का निर्माण कर दिया गया है की अब विधान सभा क्षेत्र में विकास पागल हो गया है। ग्रामीणों की कोई समस्या नहीं है. विपक्ष के नेता आते है, जबरन में खराब सड़क के लिए कुछ भी बोल जाते है। ऐसा ही विकास मुलताई विधानसभा के ग्राम देव भिलाई से बघोड़ा के बीच देखने की मिला रहा। मार्ग से दूसरे वाहन तो दूर बैलगाड़ी और पैदल चलना मुश्किल हो गया है। शायद यहां के सभी ग्रामीणों ने विधायक को वोट नहीं दिया होगा या फिर विपक्ष के होगे, तभी तो थोड़ी सी सड़क क्या ख़राब हो गई,समस्या बताने लगे।ग्रामीणों को चाहिए की जब उन्हें 5 किलो मुफ्त में अनाज मिला रहा है, लाड़ली बहनो को पैसा मिला रहा,किसानो के खाते में पैसा आ रहा है, डेम बन रहे है इतना विकास हो गया है, अब एक सड़क बारिश में थोड़ी सी ख़राब हो गईं है तो फिर इसमें इतना हल्ला मचाने की क्या बात, शायद विपक्ष के होने के कारण समस्या बता रहे है।जबकि आपको अपने लाडले विधायक की तारीफ करना चाहिए।अब ग्राम में लोगो को समस्या बता कर लोगो को भड़काने वाले ग्रामीणों की भी थोड़ी सुन लो हालांकि सड़क की तस्वीर तो खुद ही बयां कर रही है। ग्रामीणों का कहना है ग्राम देव भिलाई से बघोड़ा तक सड़क की हालत बद से बदतर है,किसानों को मजदूरों को खेतों में जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कई किसानों का कहना है कि खेतों से अपने फसल को भी निकालने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायत से लेकर जनपद और तहसील प्रभात पट्टन के अधिकारियों तक उन्होंने आवेदन निवेदन किया। लेकिन ग्रामीणों की परेशानियों का समाधान नहीं हो रहा।ग्राम बघोड़ा और ग्राम देव भिलाई के ग्रामीण शासन से नाराज है, परेशान है जल्द से जल्द जिला प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।जिससे ग्रामीणों को हो रही असविधा का समाधान हो सके। समाजसेवी जनार्दन पाटिल,विनोद पाटिल एवं गांव के सभी ग्रामीण भाइयों के साथ देव भिलाई में बैठक करके ग्रामीणों से चर्चा की जा रही है। इसके बाद सड़क निर्माण के लिए आवाज उठाई जाएगी।
देव भिलाई से बघोड़ा सड़क खराब है तो क्या, विधायक को कोई कुछ नहीं बोलेगा
For Feedback - feedback@example.com





