खबरवाणी
जंगल में वनरक्षक पर हवाई फायरिंग कर हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने गठित की थी विशेष टीम
वनरक्षक की बाइक तोड़ी और चलाई गोलियां; पुलिस की दबिश में धराए केरपानी और रमखिरिया के 6 बदमाश
नरसिंहपुर। वनरक्षक ऋषिकेश टैगौर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दोपहर लगभग 03:00 बजे गश्त के दौरान ग्राम आमापानी खारी तालाब के पास तीन व्यक्ति राजा, अन्नू एवं सेवक मिले। रोकने पर उनके द्वारा एवं उनके साथियों द्वारा हवाई फायरिंग की गई। इसके बाद आरोपियों ने वनरक्षक की मोटरसाइकिल को बंदूक की बट व कुल्हाड़ी से तोड़कर क्षतिग्रस्त किया और मौके से फरार हो गए।
प्रकरण पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने पर आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एवं फरार आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी तेन्दूखेडा, अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी एवं आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्त में लेने हेतु निर्देश दिए गए थे।
जंगल में गश्ती के दौरान वनरक्षक एवं चौकीदार पर फायर करने वाले 06 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साधनों एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सूचनाएं एकत्रित की गईं। इसके पश्चात संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस ने 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुयी।
गिरफ्तार आरोपी : राजा उर्फ राजेन्द्र निवासी केरपानी, अभिषेक पटैल (लोधी ) हिरनपुर, रंजीत लोधी अनिल उर्फ अन्नी लोधी सेवक ठाकुर, कैलाश उर्फ वरउ नौरिया सभी निवासी ग्राम रमखिरिया।
वैधानिक कार्यवाही : धारा 132, 296 (ख), 125, 324 (4), 351 (2), 3 (5) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट।
कार्यवाही में मुख्य भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, सुआतला, निरीक्षक प्रियका केवट, सउनि सुमित तिवारी, प्रधान आरक्षक अशोक अहिरवार, प्रधान आरक्षक आसिम हुसैन, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र पटैल, आरक्षक सुधर्म श्रीवास्तव, सतेन्द्र वेन, शंशाक मिश्रा, राजेश यादव, अखिलेश एवं सैनिक विनोद की मुख्य भूमिका रही है।





