Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भाजपा नेता की जमीन का सीमांकन कराने गए एसआई एवं नेता पर हमला, केस दर्ज

By
Last updated:

खबरवाणी

भाजपा नेता की जमीन का सीमांकन कराने गए एसआई एवं नेता पर हमला, केस दर्ज

मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ी रामोशी में मंगलवार की शाम कब्जाधारियों ने जमीन सीमांकन के दौरान राजस्व टीम और पुलिस पर हमला कर दिया।जिससे मासोद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रणधीर सिंह राजपूत और भाजयुमो जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे घायल हो गए।जिन्हे उपचार के अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, बताया जाता है हमले के दौरान पत्थरबाजी एवं मारपीट भी हुई है। पुलिस द्वारा मामले मे आरोपियों पर नामजद केस दर्ज किया है। बताया जाता है मासोद निवासी भाजयुमो बैतूल के जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे की ग्राम खेड़ीरामोशी मे करीब 15 एकड़ जमीन का सीमांकन किया जाना था। जिस पर कुछ आदिवासी परिवारों का कब्जा चला आ रहा है। इसके लिए उन्होंने लोक सेवा केंद्र सीमांकन के लिए आवेदन किया था। जिसके चलते तहसीलदार,आरआई,पटवारी, कोटवार, मासोद चौकी प्रभारी रणधीर सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक सोनू परमार,पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर टीम सहित पहुंचे।सीमांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो रही थी,इस दौरान कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए विरोध शुरू कर दिया। देखते ही लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पथराव में चौकी प्रभारी रणधीर सिंह राजपूत के सिर और पैर में चोट आई, जबकि भास्कर मगरदे भी घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस बल के पास सुरक्षा के साधन नही होने से टीम को बिना काम करे पीछे हटना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाया गया गया। पुलिस ने 22 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। टीआई नरेंद्र सिंह ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News