Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नपा से किराए पर ली दुकाने 7 साल से किराया भी नहीं दिया और दूसरों को किराए पर देकर चांदी काट रहे हितग्राही

By
On:

खबरवाणी

नपा से किराए पर ली दुकाने 7 साल से किराया भी नहीं दिया और दूसरों को किराए पर देकर चांदी काट रहे हितग्राही

अब नपा हुई सख्त, दुकानदारों को मिलेंगे नोटिस सीलिंग की भी हो सकती है कार्यवाही

आमला :- बीते कुछ वर्षों पहले शनिवार बाजार में नगर पालिका द्वारा निर्मित लगभग दो दर्जन दुकानों को शहर के जरूरतमंद लोगों को बेहद कम किराए पर आवंटित किया गया था, किंतु जैसा कि नपा द्वारा बताया जा रहा है कि राजनीतिक संरक्षण का लाभ लेकर इन दुकानदारों ने जहां 7 साल से नपा को किराया भी नहीं दिया और अपनी दुकाने भी किसी और को भारी किराए पर देकर चांदी काटने का जरिया बना लिया है। जानकारी है कि यहां जिन लोगों को सरकारी दामों पर अपना व्यवसाय करने के लिए दुकानें आवंटित की गई थी, वही लोग अब राजनीतिक संरक्षण का लाभ लेकर लगातार सरकारी खजाना खाली कर रहे हैं। यहां जानकारी है कि कुछ दुकानदारों ने दूसरों को अपनी दुकान किराए पर देकर मोटी रकम भी ऐंठ ली है। इन दबंग दुकानदारों के हौसले इतने बुलंद है कि केवल साल दो साल से नहीं बल्कि इन दुकानदारों ने पिछले 7 साल से किराया जमा नहीं किया है, इन लोगों की दबंगई का आलम ये है कि, जैसा कि हमारे पास जानकारी है कि नपा के जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते यहां दुकानदारों ने नियमों को दरकिनार दुकानों का भूगोल ही बदल दिया है।

ना कानून न कायदा सिर्फ चाहिए फायदा

सरकार के उद्देश्य के अनुसार शहर के जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए नपा ने लाखों रुपए खर्च करके शनिवार बाजार में 20 दुकानें बनाई थी,जिसे जिसमें 10 दुकानों को आवंटित किया गया था, शेष 10 दुकान अभी भी खाली पड़ी है, जैसा कि बताया जा रहा है कि 10 आवंटित दुकाने भी जरूरतमंदों की बजाय मुनाफा लेकर गैरजरूरतमंद लोगों को बांट दी गई, उसका परिणाम ये हुआ कि यहां दुकानदारों ने बीते 7 वर्षों से भी ज्यादा समय से किराया जमा नहीं किया है, और यहां कुछ दुकानदारों ने भारी किराए पर दूसरों को दुकान देकर मुनाफा कमाने का जरिया बनाया है। जिससे नपा को लाखों का नुकसान हो रहा है हालांकि यहां नपा प्रशासन भी सवालों के घेरे में है और अब परिषद में ही कई पार्षद जिम्मेदारों पर आपराधिक प्रकरण चलाने की मांग कर रहे हैं।

दबाव के बाद अब सख्त कार्यवाही के निर्देश

बीते कुछ वर्षों में नपा की खस्ता होती माली हालत के बाद अब नपा को अपने आए कि वह तमाम स्रोत याद आ रहे हैं जहां से राजस्व के खजाने को कुछ ऑक्सीजन मिल सकती है अब ऐसे में नपा द्वारा शनिवार बाजार स्थित आवत दुकानों के मालिकों को नोटिस देकर सख्त कार्यवाही करने जा रही है इस बारे में नपा अधिकारी के मुताबिक अब यहां किराया न भरने वाले दुकानों को किराए पर देने वाले और यहां भौगोलिक स्थिति में बदलाव करने वाले तमाम दुकानदारों पर कार्यवाही की जा रही है।

इनका कहना है
शनिवार बाजार स्थित 10 आवंटित दुकानों का किराया कई सालों से नहीं मिला है जांच के बाद पता चला है कि जिनको दुकान दी गई थी वो अपनी दुकान अब किसी और को दे चुके हैं।

अखिलेश राजनेगी राजस्व प्रभारी नगर पालिका आमला

शनिवार बाजार स्थित नगर पालिका द्वारा आवंटित दुकानों का किराया नहीं मिलने और नपा के राजस्व को हानि पहुंचाने के मामले में सीलिंग की कार्यवाही भी की जा रही है, अभी हम फिलहाल सभी को नोटिस भेज कर नगर पालिका बुला रहे है।
नितिन बिंजवे नपा अधिकारी आमला

For Feedback - feedback@example.com

8 thoughts on “नपा से किराए पर ली दुकाने 7 साल से किराया भी नहीं दिया और दूसरों को किराए पर देकर चांदी काट रहे हितग्राही”

Comments are closed.

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News