Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शास्त्री वार्ड आंगनवाड़ी सहायिका को सम्मान किया सेवा निवृत

By
On:

शास्त्री वार्ड आंगनवाड़ी सहायिका को सम्मान किया सेवा निवृत
मुलताई। नगर के शास्त्री वार्ड आंगनवाड़ी केंद्र की सहायिका अरुणा घोड़े 19 वर्ष तक सेवाएं देने के बाद शुक्रवार को सेवा निवृत हुई।इस अवसर पर एकीकृत महिला बाल विकास अधिकारी गीता मालवीय ,सुपरवाइजर सुनीता कासदे, शकु ग़ल्फ़ट,वार्ड पार्षद महेंद्र जैन एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष एवं गायत्री परिवार के तहसील समन्वयक नारायण देशमुख की मुख्य उपस्थिति में आंगनवाड़ी सहायिका अरुणा घोड़े का स्वागत कर श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया।वार्डवासी बहनों ने भी अरुणा घोड़े को सेवा निवृत होने पर उपहार भेंट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि गीता मालवीय ने अरुणा घोड़े के स्नेह भरे व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि सेवा निवृति के बाद भी निरंतर आंगनवाड़ी में आकर अपने अनुभवो का एवं आंगनवाड़ी के सुचारू संचालन हेतु मार्गदर्शन देते रहने की बात कही। जिससे वार्ड के बच्चे आंगनवाड़ी में शिक्षा और संस्कार प्राप्त करते रहे।अरुणा घोड़े ने अपने 19 वर्ष के कार्यकाल में आंगनवाड़ी के बच्चों को ही नहीं बल्कि वार्ड की समस्त बहनों को हमेशा अपनी वाणी और व्यवहार से खुशी प्रदान की और कहा कि आंगनवाड़ी मेरा कार्यस्थल ही नहीं बल्कि मेरा दूसरा घर रहा है जिसमें मैने पूर्ण समर्पण भाव से निरंतर सेवाएं प्रदान की।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “शास्त्री वार्ड आंगनवाड़ी सहायिका को सम्मान किया सेवा निवृत”

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News