Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शासकीय महाविद्यालय आठनेर में प्राचार्य के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना मैं आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर

By
On:

 

खबरवाणी

शासकीय महाविद्यालय आठनेर में प्राचार्य के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना मैं आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर

शासकीय महाविद्यालय आठनेर में प्राचार्य के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा दिनांक 17 फरवरी से 23 फरवरी तक ग्राम गोड़ी घोघरा जिला बैतूल मैं आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन दिनांक 23 फरवरी को हुआ शिविर का उद्देश्य स्वयंसेवकों में नेतृत्व क्षमता ,अनुशासन समाज के प्रति उत्तरदायित्व , सहभागिता एवं टीमवर्क ,सहयोग एकता का विकास करना था l शिविर के दौरान स्वयं सेवकों द्वारा ग्राम में विभिन्न सामाजिक कार्य जैसे स्वच्छता ,श्रमदान ,पर्यावरण संरक्षण ,वृक्षारोपण ,सौंदर्यकरण सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई ,जल संरक्षण क्यारी निर्माण आदि गतिविधियां संपन्न की गई ग्राम वासियों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से अनेक सामाजिक मुद्दों जैसे पर्यावरण जल संरक्षण बाल विवाह विरोध ,बाल अपराध ,नशा मुक्ति ,स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण,साइबर अपराध, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जैसे विषयों पर रैली निकाली गई अनेक ज्वलंत मुद्दों जैसे नशा मुक्ति ,जल संरक्षण ,पर्यावरण संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक स्वयं सेवकों द्वारा प्रस्तुत किए गए l स्वयं सेवकों द्वारा जनसंपर्क के अंतर्गत ग्राम वासियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जानकर समाधान एवं सुझाव दिए गए l बौद्धिक चर्चा सत्र में हर दिन विभिन्न विषय विशेषज्ञों को बुलाया गया ,स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, पशु विभाग, करियर प्रकोष्ठ ,जैविक खेती आदि क्षेत्रों से विभिन्न विषयों पर व्याख्यान ,चर्चा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया जिसका लाभ ग्राम वासियों द्वारा लिया गया एवं उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया l स्वयंसेवकों के द्वारा प्रभात रैली प्रतिदिन निकल गई एवं शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास एवं ध्यान किया गया इसके अतिरिक्त मनोरंजक गतिविधियां भी शिविर के अंतर्गत स्वयं सेवकों
द्वारा की गई जैसे राष्ट्रीय सेवा योजना के खेल ,नाटक ,गायन,नृत्य आदि जिसमें ग्राम वासियों ने भी भागीदारी कीl शिविर में सरपंच महोदय एवं सचिव महोदय महोदय एवं ग्राम वासियों ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया l समापन समारोह में सरपंच एवं ग्राम के प्रबुद्ध वर्ग एवं ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे l उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को एवं समस्त स्वयं सेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया इस सात दिवसीय शिविर में महाविद्यालय परिवार से डॉ वर्जीनिया दवांडे ,प्रो माधुरी तुम्बेलकर, डॉ विनोद चौरसे, प्रो हरिकिशन कोगे, डॉ गजानन ठाकरे ,डॉ शिव शंकर भरतपुर, डॉ नीलेश घु्वे , डॉ सुरेंद्र जीतपूरे, डॉ भूपेंद्र अहिरवार, क्रीड़ा अधिकारी नील प्रभा खांडवे, प्रो आशीष , प्रो प्रमोद गायकवाड़ कार्यालय से श्री गोपाल उबनारे,श्री आशीष चौहान, श्री सुनील पवार, श्री अजय धुर्वे ,श्रीमति मीना यादव , श्रीमती सीमा , कु मिताली, श्री नितेश , श्री तरुण नागले एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ का सहयोग प्राप्त हुआ lराष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का संचालन महिला इकाई से डॉक्टर साधना ठाकुर एवं पुरुष इकाई से डॉक्टर निर्मल विश्वास के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ यह शिविर स्वयंसेवकों में अनुशासन सहयोग और सेवा भावना के विकास में एवं शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोगी रहेगा

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News