खबरवाणी
सेवादल ने किया बी.एल.ओ. सुनिता कवड़े को सम्मानित
एस.आई.आर. के काम मे किया है उत्कृष्ट कार्य पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और रानी लक्ष्मी बाई की जयंति पर किया आयोजन
आमला। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 में आमला विधानसभा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बी.एल.ओ. सुनिता कवड़े को सेवादल और ग्राम पंचायत जमदेहीखुर्द द्वारा सम्मानित किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और रानी लक्ष्मीबाई की जयंति के अवसर पर ग्राम पंचायत जमदेहीखुर्द में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें इंदिरा गांधी और रानी लक्ष्मीबाई के द्वारा देश के लिए दिए गऐ बलीदान को याद कर उन्हे श्रृध्दासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत जमदेहीखुर्द की सरपंच सुखवती इमरत उइके ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई और इंदिरा गांधी जी का बलीदान देश युगों युगो तक याद रखेगा। वही कांग्रेस सेवादल के विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई एवं इंदिरा गांधी का स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ा योगदान रहा है उनके विचार आज भी जीवीत है जिसे देशवासी सदैव याद रखेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के बी.एल.ए. सुरतलाल उइके, रोहित बामने, निलेश धुर्वे, मुकेश उइके, गोविंद साहु, रजनी साहु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और सेवादल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आसोला की बी.एल.ओ. है सुनिता कवड़े
मतदान केन्द्र क्रमांक 187 असोला की बी.एल.ओ. सुनिता कवड़े ने अपना शतप्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है उन्हे शाल श्रीफल देकर सेवादल द्वारा सम्मानित किया गया, इस दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए सरपंच प्रतिनिधि इमरत उइके ने कहा कि आदिवासी अंचलों में एस.आई.आर. का काम काफी कठिनाई भरा है हमारी बी.एल.ओ. बहन कड़ी मेहनत करके कार्य को सर्वप्रथम पुरा किया है और ग्राम पंचायत का नाम रौशन किया है।





