खबरवाणी
मुस्कान अभियान में विद्यार्थियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुण
मुलताई। नगर के सांदीपनी स्कूल में सोमवार को पुलिस विभाग द्वारा मुस्कान अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, तथा दैनिक जीवन में आने वाली विभिन्न सामाजिक एवं महिला सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।इस दौरान विद्यार्थियों को आत्मरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। ब्लैक बेल्ट मृत्युंजय पटेल एवं ब्लैक बेल्ट सूर्या पटेल ने बच्चों को आत्मरक्षा की मूलभूत तकनीकें सिखाईं और स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार एवं सब इंस्पेक्टर मोनिका पवार ने विद्यार्थियों को सतर्क रहने, जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार अपनाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की सलाह दी।





