खबरवाणी
एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य पर्ने पर एसडीएम ने बीएलओ को किया सम्मानित
मुलताई। निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे एसआईआर में
बीएलओ द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर एसडीएम राजीव कहार द्वारा शुक्रवार को सम्मानित किया।एसडीएम कहार ने बताया बीएलओ द्वारा मतदाता सूची के कार्य को मन लगाकर कर्तव्य परायणता से पूर्ण करने,एसआईआर में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य, निर्वाचन से जुड़ी अन्य जानकारी का कार्य समय सीमा में करने के लिए,समस्त बीएलओ समूह का पुष्पगुच्छ एवं फूल माला से स्वागत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। एसडीएम ने बीएलओ को मिष्ठान्न खिलाकर अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजीव कहार, तहसीलदार संजय सिंह बरैया, तहसीलदार यशवंत सिंह गिन्नारे, तहसीलदार राजेश कुमार दुबे एवं अन्य स्टाफ सम्मिलित थाl एसडीएम राजीव कहार द्वारा सभी बीएलओ को सम्मानित कर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया।जिसकी कर्मचारियों ने सराहना की।





