खबरवाणी
एसआईआर को लेकर एसडीएम ने ली मास्टर ट्रेनर एवं बीएलओ की बैठक
मुलताई। एसआईआर को लेकर गुरूवार को तहसील कार्यालय में मास्टर ट्रेनर एवं बीएलओ की बैठक एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी ली गई। बैठक में एसआईआर के कार्यों की तैयारी, मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य और निर्वाचन से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए और अपने सुझाव प्रस्तुत किए।इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजीव कहार, तहसीलदार संजय बरैया,नायब तहसीलदार यशवंत सिंह गिन्नारे, राजेश कुमार दुबे, राजकुमार उइके उपस्थित थे।एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में घर घर जाकर मतदाता सूची के कार्य को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न करें। बैठक के दौरान आगामी एसआई आर की प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।





