Sawan Somvar 2023 : सावन के पहले सोमवार के दिन शिव जी को ऐसे करें प्रसन्न, जानिए क्या कहता है शिव पुराणसनातन धर्म में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है। आज यानी 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। सावन का पहला सोमवार होने के कारण इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनसे आप भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
Sawan Somvar इस वर्ष यानी 2023 में सावन का महीना और भी विशेष होने वाला है क्योंकि 19 वर्षों बाद सावन माह करीब 2 महीने का होने वाला है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में शिव पुराण में बताए गए कुछ तरीकों से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। इन उपायों को करने से व्यक्ति को धन से लेकर आरोग्य तक की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं वह उपाय कौन-से हैं।
शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें
सावन के पहले सोमवार में शिवजी की पूजा प्रदोष काल में करना सबसे उत्तम माना जाता है। इस समय शिवलिंग पर बेलपत्र और जल की धारा अर्पित करें। सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सावन के पहले 5 सोमवार व्रत जरूर रखें।

धन के लिए करें ये उपाय
अगर आप भी धन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव को जल अर्पित जरूर करें। साथ ही अक्षत चढ़ाएं। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।
अर्पित करें काले तिल
जीवन में आ रही सभी प्रकार की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए शिवजी को चढ़ाने वाले जल में काले तिल मिलाएं। इस उपाय से आपको भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
आरोग्य की प्राप्ति के लिए
शिवलिंग पर हर दिन जल में घी मिलाकर अर्पित करने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है। वहीं सावन के पहले सोमवार के दिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन सुखमय बना रहता है।
यह भी पढ़े : Cobra Ka Video – King Cobra को नहलाते शख्स ने सबको किया हैरान






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.