Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Sarso Ka Sag: अपने नहीं देखा होगा साग घोटने का देसी जुगाड़ ड्रिल मशीन से साग घोटते है यह के लोग

By
On:

Sarso Ka Sag: सर्दी के टाइम पर लोग सरसो का साग और मक्के की रोटी बहोत पसंद करते है आपको बता दे की ऐसे ही सैग घोटने को कुछ नहीं मिला तो इस वयक्ति ने ड्रिल मशीन से ही साग को घोट दिया ठंड में सरसों का साग और मक्के की रोटी बहुत से लोगों की पहली पसंद होती है। लेकिन इस साग को बनाना सबके बस की बात नहीं। काफी मेहनत लगती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सरसों का साग बनाने का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर बहुत से लोग तो शॉक्ड ही रह गए।

देसी जुगाड़ ड्रिल मशीन से साग घोटते है

सर्दियों के मौसम में सरसों का साग और मक्के की रोटी का अपना सुख है। हालांकि, साग बनाना कोई आसान काम नहीं है। इसे बनाने में अनुभव के साथ-साथ मेहनत भी बहुत लगती है। अगर आप साग बनाते हैं तो जानते होंगे कि उसे महीन करने के लिए घोंटना (ब्लेंड) कितना जरूरी होता है। साग को गाढ़ा बनाए रखने के लिए लोग मिक्सी का कम ही इस्तेमाल करते हैं। इसलिए हाथों से खूब मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा जुगाड़ वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी बोलेंगे -साग घोंटने का ऐसा तरीका पहली बार देखा। सच में यह तगड़ा जुगाड़ इतना विचित्र है कि देखकर शॉक्ड रह जाएंगे।

कभी साग बनाते हुए ऐसा किया है?

इस गजब जुगाड़ का वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @sukhwinder.virdi.984 ने 12 जनवरी को पोस्ट किया था, जिसे अब तक 55 लाख व्यूज और 1 लाख 30 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, तमाम लोगों ने कमेंट भी किए हैं। कुछ ने लिखा कि साग घोंटने का ऐसा तरीका पहली बार देखा। जबकि अन्य ने कहा कि हाथों से घोंटने की बात ही अलग होती है, जिसका स्वाद भी जबरदस्त होता है।

इसे कहते हैं देसी ब्लेंडर…

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चूल्हे पर साग को कूकर में उबालने के बाद उसमें एक महिला मक्के का आटा डालती है। इसके बाद पास ही बैठा शख्स ड्रिलिंग मशीन की मदद से साग को घोंटता है। हालांकि, मशीन के आगे लकड़ी की मथनी का हिस्सा फिट किया गया है। कुल मिलाकर यह जुगाड़ ब्लेडिंग मशीन की तर्ज पर किया गया है जो सोशल मीडिया पर छा गया है। आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं!

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News