Samsung Galaxy Tab S9 FE – सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपने नए और सबसे पॉवरफुल टैबलेट – गैलेक्सी टैब एस9, गैलेक्सी टैब एस9+ और गैलेक्सी टैब एस9 अल्ट्रा रिवील किया। कंपनी जल्द ही दो नए मिड-रेंज टैबलेट- Samsung Galaxy Tab S9 FE और Tab S9 FE+ लॉन्च करने की योजना बना रही है।
यह भी पढ़े – Tecno Phantom V Fold 5G – पावरफुल फोल्डेबल फोन दे रहा सैमसंग को झटका, सेल में पाएं भारी डिस्काउंट के साथ,
सैमसंग कोरिया वेबसाइट द्वारा इन दोनों टैबलेट के बारे में डिटेल सामने आया है। सैमसंग ने गलती से आगामी सैमसंग गैलेक्सी टैब एस9 एफई सीरीज टैबलेट के उपनाम की पुष्टि कर दी है। आइए आपको इन दोनों टैबलेट के बारे में डिटेल से जानकारी देते हैं।
Samsung Galaxy Tab S9 FE की स्पेसिफिकेशन
लिस्टिंग के अनुसार, टैबलेट में गैलेक्सी टैब एस7 एफई के समान 12.4 इंच का डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसके अलावा, टैबलेट के Exynos 1380 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है। इसके अलावा, टैबलेट में 5जी, जीपीएस, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एस पेन, डुअल रियर कैमरा सेटअप और स्टीरियो स्पीकर को सपोर्ट करने की उम्मीद है।
टैबलेट के वाई-फाई और 5जी दोनों वेरिएंट में उपलब्ध होने का अनुमान है। डिवाइस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 13 पर आधारित OneUI 5.1 पर चलेगा। इसके अलावा, कंपनी कथित तौर पर नेक्स्ट जेन के गैलेक्सी स्मार्टटैग के साथ-साथ स्मार्ट रिंग पर भी काम कर रही है।
Samsung Galaxy Tab S9 FE की कीमत
रिपोर्ट की माने तो सैमसंग 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वाई-फाई वेरिएंट के लिए डिवाइस की कीमत 63,000 रुपये रखेगी। सैमसंग ने अभी तक आगामी FE सीरीज टैबलेट की पुष्टि नहीं की है। दक्षिण कोरियाई दिग्गज ने वेबसाइट को अपडेट कर दिया है ताकि ये नाम अब दिखाई न दें।
हालांकि, हम अभी भी नाम देख सकते हैं क्योंकि सैमसंग की फ़्रांस वेबसाइट का कैश्ड वर्जन मौजूद है। कुछ दिन पहले, हमने Tab S9 FE+ को FCC सर्टिफिकेशन में देखा था। FCC लिस्टिंग से पुष्टि हुई है कि Tab S9 FE+ का मॉडल नंबर SM-X610 और SM-X616B होगा।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.