Samsung Galaxy S26 Ultra: स्मार्टफोन की दुनिया में 2026 की सबसे बड़ी टक्कर की शुरुआत होने वाली है। सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra की लॉन्च डेट लगभग तय कर दी है। जैसे जैसे लॉन्च नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे इसके प्री ऑर्डर, बिक्री और स्टोरेज ऑप्शंस से जुड़ी अहम जानकारियां भी सामने आ रही हैं। यह फोन सीधे तौर पर Apple और Google के प्रीमियम स्मार्टफोन्स को चुनौती देने आ रहा है।
Galaxy Unpacked इवेंट में होगा धमाकेदार खुलासा
Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग 25 फरवरी को अपने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy S26 सीरीज को पेश करेगा। इसी इवेंट में Galaxy S26 Ultra को फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus भी पेश किए जाएंगे। यह इवेंट टेक लवर्स के लिए बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि यहीं से सैमसंग अपनी 2026 की रणनीति साफ करेगा।
लाइनअप में ज्यादा बदलाव क्यों नहीं किया गया
काफी समय से चर्चा थी कि सैमसंग इस बार Galaxy S26 Pro या Galaxy S26 Edge जैसे नए मॉडल ला सकता है। लेकिन कंपनी ने पुराने और भरोसेमंद फॉर्मूले पर ही टिके रहने का फैसला किया। माना जा रहा है कि ऐसा कीमत को कंट्रोल में रखने और iPhone 17 जैसी सीरीज से सीधी टक्कर के लिए किया गया है। पिछले साल S25 Edge की कमजोर बिक्री ने भी कंपनी को ज्यादा प्रयोग करने से रोका।
प्री ऑर्डर और बिक्री की टाइमलाइन क्या होगी
Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री ऑर्डर 26 फरवरी से शुरू हो सकते हैं, यानी लॉन्च इवेंट के ठीक अगले दिन। रिपोर्ट्स के अनुसार साउथ कोरिया में प्री ऑर्डर 4 मार्च तक चलेंगे और इसके बाद 5 से 10 मार्च के बीच प्री सेल होगी। बाकी देशों में भी लगभग यही शेड्यूल रहने की उम्मीद है। वहीं फोन की ओपन बिक्री और डिलीवरी 11 मार्च से शुरू हो सकती है।
Read Also:Oppo Find N6 की एंट्री करीब, फोल्डेबल फोन में मच सकता है तहलका
स्टोरेज और फीचर्स से Apple को चुनौती
Galaxy S26 और S26 Plus में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इन फोन्स में 256GB स्टोरेज बेस वेरिएंट में ही दिया जाएगा, जबकि 512GB का ऑप्शन भी मिलेगा। यह कदम सीधे तौर पर iPhone और Pixel जैसे फोन्स को टक्कर देने के लिए उठाया गया है, जिनमें अभी भी 128GB बेस स्टोरेज मिलती है। साथ ही प्री ऑर्डर पर बेहतर एक्सचेंज ऑफर, एक्सक्लूसिव कलर और AI सब्सक्रिप्शन जैसे फायदे मिलने की भी उम्मीद है।





