Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Samsung Galaxy S26 series लॉन्च से पहले बड़ी जानकारी लीक – जानें फीचर्स, कीमत और सेल डेट

By
On:

Samsung फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी का मेगा इवेंट Galaxy Unpacked 2026 25 फरवरी 2026 को होने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी अपनी नई फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 Series लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले ही प्री-ऑर्डर, फीचर्स, प्राइवेसी अपडेट और कीमत से जुड़ी कई डिटेल सामने आ चुकी हैं। अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है।

कब और कहां होगा Galaxy Unpacked 2026?

Samsung का बड़ा इवेंट 25 फरवरी 2026 को San Francisco में आयोजित होगा। इवेंट सुबह 10 बजे (Pacific Time) शुरू होगा। भारत में इसे रात 11:30 बजे लाइव देखा जा सकेगा। यूजर्स इसे Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट, Samsung Newsroom और कंपनी के YouTube चैनल पर देख सकते हैं। भाई, घर बैठे आराम से लाइव मजा ले सकते हैं।

कौन-कौन से मॉडल होंगे लॉन्च?

इस बार कंपनी तीन धांसू मॉडल पेश कर सकती है –

  • Samsung Galaxy S26

  • Samsung Galaxy S26 Plus

  • Samsung Galaxy S26 Ultra

साथ में नए Galaxy Buds या कोई और सरप्राइज प्रोडक्ट भी आ सकता है। Samsung हर बार कुछ ना कुछ नया धमाका जरूर करती है।

नया “Zero-Peeking” प्राइवेसी फीचर क्या है?

Samsung ने हाल ही में एक छोटा सा टीज़र रिलीज किया, जिसमें नया “Zero-Peeking” प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर दिखाया गया। इस फीचर से अगर आप मेट्रो या पब्लिक प्लेस में फोन यूज कर रहे हैं, तो बगल वाला बंदा आपकी स्क्रीन नहीं देख पाएगा। मतलब पूरा प्राइवेसी का जुगाड़! आखिर में टैगलाइन थी – “Can your phone do that?” अब भाई, ये फीचर काफी काम का लग रहा है।

संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का M14 OLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जबकि कुछ मार्केट में Exynos 2600 चिपसेट भी मिल सकता है।

कैमरे की बात करें तो 200MP का मेन कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो लेंस और बेहतर अल्ट्रावाइड सेंसर मिलने की उम्मीद है। फोन Android 16 पर बेस्ड होगा और नया One UI इंटरफेस मिलेगा। AI फीचर्स पर इस बार कंपनी खास फोकस कर रही है।

कीमत, प्री-बुकिंग और सेल डेट

भारत में Galaxy S26 Ultra की कीमत लगभग ₹1,35,000 से ₹1,70,000 के बीच हो सकती है। टॉप मॉडल में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिल सकता है।

प्री-रिजर्वेशन 11 फरवरी से शुरू हो चुका है। सिर्फ ₹999 देकर आप फोन प्री-बुक कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सेल 11 मार्च 2026 से शुरू हो सकती है, लेकिन फाइनल अनाउंसमेंट लॉन्च इवेंट में होगी।

तो भाई, अगर आप प्रीमियम फोन लेने का सोच रहे हैं, तो Samsung का ये नया सीरीज धमाल मचा सकता है।

Read Also :- Dipika Kakar की तबीयत फिर बिगड़ी, कैंसर के बाद अब सिस्ट ने बढ़ाई चिंता

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News