Samsung Galaxy S24 FE: अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम Samsung फोन खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो अब आपके लिए सुनहरा मौका है। साउथ कोरियन कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 FE अब भारी भरकम कीमत कटौती के साथ बाजार में उपलब्ध है। लॉन्च के मुकाबले यह फोन सीधे 22 हजार रुपये तक सस्ता हो गया है, जिससे ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
Samsung Galaxy S24 FE की नई कीमत
Samsung ने Galaxy S24 FE को भारत में 2024 में 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। अब यह फोन ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर करीब 37,990 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। यानी एक ही बार में लगभग 22 हजार रुपये की सीधी कटौती की गई है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स का फायदा उठाकर कीमत और भी कम हो सकती है।
बैंक ऑफर और अतिरिक्त बचत
इतना ही नहीं, इस फ्लैगशिप फोन पर बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर कैशबैक का भी ऑप्शन मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खरीदारी पर करीब 1,100 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक दिया जा रहा है। यानी अगर सही ऑफर का इस्तेमाल किया जाए, तो यह फोन और भी सस्ते में घर लाया जा सकता है।
दमदार डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन
Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच का बड़ा FHD प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस काफी स्मूद हो जाता है। इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ यह फोन प्रीमियम फील देता है, जो इसे फ्लैगशिप कैटेगरी में मजबूती से खड़ा करता है।
परफॉर्मेंस और बैटरी में भी नंबर वन
इस फोन में Samsung का Exynos 2400e 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों से लेकर हेवी मल्टीटास्किंग तक आसानी से संभाल लेता है। इसमें 8GB रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। बैटरी की बात करें तो 4700mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
Read Also:iPhone 18 Pro और iPhone Air 2 होंगे महंगे, लॉन्च से पहले कीमत को लेकर बड़ा खुलासा
कैमरा और सॉफ्टवेयर की खासियत
Galaxy S24 FE में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, 12MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 15 पर आधारित OneUI 7 पर चलता है और IP68 रेटिंग के साथ पानी और धूल से भी सुरक्षित है।





