Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

विकसित भारत गारंटी मिशन के ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन में ग्रामीण रोजगार योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

By
On:

खबरवाणी

विकसित भारत गारंटी मिशन के ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन में ग्रामीण रोजगार योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

घोड़ाडोंगरी। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट VBGRAMG के अंतर्गत मंगलवार को बालाजी लॉन, घोड़ाडोंगरी में ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। दोपहर 1 बजे प्रारंभ हुए इस सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बीएलए-2 सहित बूथ स्तर की टीम, मंडल एवं जिला पदाधिकारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, सहायक मेट, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
सम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार एवं आजीविका से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने तथा संगठनात्मक स्तर पर समन्वय बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न पंचायतों से आए प्रतिनिधियों ने जमीनी स्तर की समस्याओं एवं सुझावों को भी रखा, जिस पर संबंधित पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
विधानसभा विधायक प्रभारी राजेंद्र मालवीय ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत गारंटी मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ाना और युवाओं व जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आजीविका से जोड़ना है। और कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और इसके लिए संगठन एवं प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मेहतो ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल, विशेषकर कांग्रेस द्वारा मिशन को लेकर जो सवाल उठाए जा रहे हैं, वे “तथ्यों से परे” हैं। मिशन पूरी पारदर्शिता के साथ लागू किया जा रहा है और जमीनी स्तर पर इसके सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं।

जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही योजनाओं का सही क्रियान्वयन संभव है। सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दें और पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने में सहयोग करें। साथ ही विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर कहा कि वास्तविक स्थिति जनता के बीच स्पष्ट है और विकास कार्य निरंतर जारी हैं।
सम्मेलन का समापन धन्यवाद आभाष मिश्रा द्वारा किया गया

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News