Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Rinku Singh Marriage: क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द बंधेंगे शादी के बंधन

By
On:

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह अब सिर्फ मैदान में ही नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। लंबे समय से चर्चा में चल रही उनकी शादी को लेकर अब बड़ी अपडेट सामने आई है। रिंकू सिंह इस महीने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पहले उनकी शादी की तारीख दो बार तय हुई थी, लेकिन क्रिकेट की व्यस्तताओं के कारण टलती रही।

जून में होगी शादी, क्रिकेट सीजन के बाद मिलेगा वक्त

रिंकू सिंह इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का हिस्सा हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद उन्हें आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेलना है। इन्हीं व्यस्तताओं को ध्यान में रखते हुए शादी के लिए जून का महीना चुना गया है, ताकि रिंकू बिना किसी टेंशन के अपने खास पलों का आनंद ले सकें।

8 जून 2025 को हुई थी सगाई, कई दिग्गज रहे थे मौजूद

रिंकू सिंह और प्रिय सरोज की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी। यह सगाई काफी हाई-प्रोफाइल रही थी। इसमें अखिलेश यादव, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, और राजनीति व खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। सगाई के बाद से ही फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

काशी में होगी शादी, सीमित मेहमानों को मिलेगा न्योता

रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि शादी उत्तर प्रदेश के काशी (वाराणसी) में होगी। यह एक निजी समारोह होगा, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। सादगी भरी शादी रखने का फैसला दोनों परिवारों की सहमति से लिया गया है।

अलीगढ़ में होगा रिसेप्शन, फैंस में खुशी की लहर

शादी के बाद एक भव्य रिसेप्शन अलीगढ़ में रखा जाएगा, जहां खेल और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। रिंकू सिंह के चाहने वालों में इस खबर के बाद खुशी की लहर है। मैदान में छक्कों से दिल जीतने वाले रिंकू अब अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।

Read Also :- महाशिवरात्रि 2026: करें ये उपाय, घर लाएँ ये 3 चीज़ें और देखें चमत्कार

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News