Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भौंरा में हनुमान जन्मोत्सव पर दिनभर चले धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

By
On:

खबरवाणी

भौंरा में हनुमान जन्मोत्सव पर दिनभर चले धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

भौंरा। श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भौंरा नगर में गुरुवार को विविध धार्मिक आयोजनों का क्रम सुबह से देर रात तक चलता रहा। नगर के विभिन्न मंदिरों में पूजन-अभिषेक, सुंदरकांड पाठ, भंडारे और धार्मिक यात्राओं का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया।
बजरंग मंदिर में प्रातःकाल विधिवत पूजन एवं अभिषेक के बाद सुंदरकांड का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इसी क्रम में नगर के पंप इंजन घाट स्थित हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चना के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जो दिनभर चलता रहा। यहां भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं भौंराढाना स्थित बजरंग मंदिर में शाम के समय सुंदरकांड पाठ के साथ भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर रात तक जारी रहा।
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राक्षस ग्रुप द्वारा भव्य धार्मिक यात्रा निकाली गई। यात्रा काली मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों,मेन रोड, बीजादेही रोड होते हुए माता मोहल्ला स्थित शंकर मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। इसके पश्चात यात्रा खेड़ापति माता मंदिर पहुंची और वहां से पुनः नगर भ्रमण करते हुए बजरंग मंदिर पहुंची।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु ध्वज लेकर, बैंड-बाजे और डीजे के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए। बजरंग मंदिर पहुंचने पर ध्वज अर्पित किए गए तथा आरती के पश्चात यात्रा का समापन हुआ। आयोजन के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। पूरे आयोजन के दौरान नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News