Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

धार्मिक आयोजन. श्री राम प्रभात फेरी की की वार्षिक वर्षगांठ पर किया भव्य आयोजन

By
On:

खबरवाणी

धार्मिक आयोजन. श्री राम प्रभात फेरी की की वार्षिक वर्षगांठ पर किया भव्य आयोजन

आमला ग्रामीणों द्वारा श्री राम प्रभात फेरी की वार्षिक वर्षगांठ के अवसर पर सात दिवसी श्री राम चरितमानस कथा के साथ

वार्षिक उत्सव पर विशेष भव्य आयोजन किया गया

आमला ग्राम नांदपुर में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को श्री राम प्रभात फेरी उत्सव समिति द्वारा भगवान श्री राम के ध्वज के साथ नगर भ्रमण कर पूजन पाठ किया जाता है जिसको लेकर श्री राम प्रभात फेरी एवं ग्रामीणों द्वारा प्रभात फेरी की वार्षिक वर्षगांठ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया समिति एवं ग्रामीणों आज उत्सव के रूप में बना मनाया गया जिसमें ग्रामीणों द्वारा 6 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक हनुमान मंदिर परिसर में श्री राम चरित्र मानस कथा भव्य आयोजन किया गया एवं श्री राम प्रभात फेरी की वार्षिक वर्षगांठ को उत्सव के रूप में मनाया गया

वार्षिक वर्षगांठ के अवसर पर समिति एवं ग्रामीणों में किया भव्य आयोजन

प्रभात फेरी की वार्षिक वर्षगांठ पर समिति एवं ग्रामीणों द्वारा सात दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय ग्रामीणों के पास आसपास की ग्रामीण अंचलों से लगभग 20हजार भक्तों द्वारा हनुमान मंदिर परिसर में पहुंचकर श्री राम कथा का श्रवण किया कथा समापन ।

ग्रामीणों द्वारा भव्य झांकी का किया निर्माण

श्री राम प्रभात फेरी के वार्षिक वर्षगांठ ग्रामीण एवं समिति द्वारा भगवान राम ,लक्ष्मण,माता सीता के साथ भक्त हनुमान की भव्य झांकी निर्माण कर प्रभात फेरी के साथ ग्राम का भ्रमण कराया गया

वार्षिक वर्षगांठ पर ग्राम में निकली भव्य प्रभात फेरी

वार्षिक वर्षगांठ पर नांदपुर समिति एवं ग्रामीणों द्वारा लगभग 30 समितियों एवं ग्रामीण को आमंत्रित किया गया जिसमें वर्षगांठ पर लगभग 23 समितियो के साथ ग्रामीण हनुमान मंदिर पहुंचकर वार्षिक उत्सव में शामिल हुआ एवं हनुमान मंदिर परिसर से ग्रामीण समिति क ध्वज के साथ 26 समितियां के ध्वज के साथ सुबह 8:00 बजे प्रभात फेरी ग्राम भ्रमण के लिए निकाली ग्रामीणों द्वारा ग्रामीण प्रत्येक घरों में ध्वज का पूजन किया गया एवं ग्रामीणों द्वारा ग्राम की चौक चौराहा पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया

समिति एवं ग्रामीणों द्वारा भक्तों के लिए भोजन प्रसादी का किया गया है

प्रभात फेरी के वार्षिक वर्षगांठ के अवसर पर विशाल प्रभात फेरी के बाद हनुमान मंदिर परिसर में ग्रामों से पहुंची समितियां का भविष्य स्वागत एवं भगवान श्री राम के 108 बार नाम के उच्चारण आरती के बाद वार्षिक वर्षगांठ में आए भक्तगणों के लिए भोजन प्रसादी के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ जिसमें लगभग वार्षिक कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण अंचलों से लगभग 10 हजार से अधिक भक्तगण उपस्थित हुई

वार्षिक वर्षगांठ पर इन 23ग्रामों की समितियां हुए शामिल

श्री राम प्रभात फेरी की वार्षिक वर्षगांठ पर परसोडी, सासबड़, बंजारीढाल, देवठान, आमला, रमली, रानीडोंगरी, तोरणवाड़ा, जम्बाडा, वासुदेव, बल्लाचल, डोडवानी,तिरमहु,अंधारिया,अम्बाडा, बोरगांव, पस्तलाई, सोतलाई,बोड़खी, भुयारी , बम्हनी पंखा सहित तीन ग्रामों की महिला समिति उपस्थित

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “धार्मिक आयोजन. श्री राम प्रभात फेरी की की वार्षिक वर्षगांठ पर किया भव्य आयोजन”

Comments are closed.

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News