Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला शक्ति संवर्धन 108 कुंडली गायत्री महायज्ञ की तैयारी को लेकर

By
On:

खबरवाणी

आमला शक्ति संवर्धन 108 कुंडली गायत्री महायज्ञ की तैयारी को लेकर

गायत्री परिवार की प्रकोष्ठ समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा बैठक का किया गया आयोजन

आमला नगर में 19 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 के मध्य होने जा रहा शक्ति संवर्धन 108 कुंडली महायज्ञ की तैयारी को लेकर गायत्री परिवार प्रकोष्ठ की समितियो द्वारा बैठक का किया गया आयोजन गायत्री परिवार की 15नव चेतना केंद्र के पदाधिकारी शाहिद प्रज्ञा मंडल, सहित गायत्री परिवार के अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सदस्य गण , विभिन्न धार्मिक संगठनों ,व्यापारी संगठन सहित अन्य नगरीय क्षेत्र के समाजसेवी संगठन रहे मौजूद

शक्ति संवर्धन 108 कुंडली महायज्ञ हेतु गठित समितियां के संबंध में प्राप्त जानकारी

गायत्री परिवार द्वारा आयोजित शक्ति संवर्धन108 महायज्ञ की तैयारी को लेकर मीडिया से चर्चा में सर्वप्रथम प्रमुख ट्रस्टी बी पी धामोड़े एवं वित्त ट्रस्टी श्री बी आर देशमुख द्वारा बताया गया कि महायज्ञ को लेकर वर्तमान अब तक 23 समितियां बनाई बनाई गई है जिसमें सभी समितियां के मध्य मध्यस्थ हेतु कार्यक्रम की कार्यकारी अध्यक्ष रमेश कुमार सूर्यवंशी एवं सहायक कार्यकारी अध्यक्ष कमल किशोर सूर्यवंशी को नियुक्त किया गया है

महायज्ञ हेतु निकल जाने वाली कलश यात्रा की समिति एवं व्यवस्था हेतु अंजलि धोटे एवं अनीता कवड़कर कलश यात्रा की जिम्मेदारी दी गई है सहित कार्यक्रम को लेकर अन्य समितियां अधिकारी के संबंध में चर्चा की गई है

गायत्री परिवार शक्ति संवर्धन 108 कुंडली महायज्ञ की कार्य योजना के संबंध में दी गई जानकारी

शक्ति संवर्धन 108 कुंडली महायज्ञ द्वारा गायत्री परिवार द्वारा लगभग 130 ग्रामों में घर-घर जाकर महायज्ञ के लिए पीले चावल के दोनों के माध्यम से प्रत्येक घर में जाकर दिए जा चुके हैं महायज्ञ का आमंत्रण महायज्ञ हेतु गायत्री परिवार द्वारा 23 नवंबर 2025 दिन रविवार को भूमि पूजन के साथ महायज्ञ की तैयारी प्रारंभ करेगा किस कार्यक्रम में शक्ति कुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि द्वारा द्वारा 18 नवंबर से 23 नवम्बर तक नगर में उपस्थित रहकर महायज्ञ तैयारी के साथ 23 नवंबर को भूमि पूजन सभा को संबोधित करेंगे जिसमे सभी परिजनों की इच्छानुरूप गायत्री महायज्ञ पर एक स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। जिसकी रुपरेखा यज्ञ की प्रचार एवं मीडिया समिति तैयार करेगी। गोष्ठी को वरिष्ठ परिजन श्री तारेंद्र देशमुख, श्री जगदीश राठौर, श्री राजेंद्र उपाध्याय, केके सूर्यवंशी सहित अन्य परिजनों ने भी संबोधित किया। सभी उत्साहपूर्वक महायज्ञ की तैयारियों में जुट जाने का निवेदन कर गोष्ठी सम्पन्न हुई।
कार्यकर्ताओं की गोष्ठी के पश्चात आमला के सभी पत्रकार बंधुओं की पत्रकार वार्ता भी आयोजित की गई जिसमें सभी पत्रकारों को गायत्री महायज्ञ आयोजन संबंधी जानकारी दी गई एवं सवालों के उत्तर दिए गए।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News