Realme P4 Lite: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने कन्फर्म कर दिया है कि Realme P4 Lite भारत में 20 फरवरी दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी ने माइक्रोसाइट के जरिए इसका डिजाइन, कलर ऑप्शन और कई खास फीचर्स पहले ही रिवील कर दिए हैं। यह फोन खास तौर पर लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत बिल्ड और AI फीचर्स पर फोकस करेगा।
डिजाइन और डिस्प्ले में दम
Realme P4 Lite में फ्लैट फ्रेम डिजाइन मिलेगा, पीछे डुअल कैमरा सेटअप के साथ दो बड़े सर्कुलर मॉड्यूल दिए गए हैं। बैक पैनल पर रिंग-स्टाइल Pulse Light है, जिसमें 9 कलर ऑप्शन और 5 ग्लो मोड मिलेंगे। फोन Beach Gold, Obsidian Black और Sea Blue रंगों में आएगा।
सामने की तरफ 6.74 इंच का Eye Comfort डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट है। 563 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ स्क्रीन काफी ब्राइट रहेगी। Smart Touch फीचर की मदद से गीले या ग्लव्स पहने हाथ से भी स्क्रीन यूज की जा सकेगी।
परफॉर्मेंस और AI फीचर्स
फोन में 12nm ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलेगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है और AnTuTu स्कोर करीब 2.8 लाख बताया गया है। इसमें 18GB तक डायनामिक RAM और 128GB स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। यह डिवाइस Android 15 आधारित Realme UI पर चलेगा।
AI Boost, AI Eraser, AI Clear Face, AI Image Matting और Circle to Search जैसे फीचर्स इसे और स्मार्ट बनाते हैं। Mini Capsule फीचर भी मिलेगा, जो यूजर एक्सपीरियंस को मजेदार बनाएगा।
कैमरा, ऑडियो और बैटरी का जलवा
Realme P4 Lite में 13MP AI रियर कैमरा दिया गया है। ऑडियो के लिए 300% Ultra Volume, AI Call Noise Reduction 2.0 और Speaker Cleaner जैसे फीचर्स मिलेंगे।
सबसे खास इसकी 6300mAh की बड़ी बैटरी है, जो कंपनी के अनुसार हैवी यूज में भी दो दिन तक चल सकती है। इसमें 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट है। अच्छी बात यह है कि चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा।
मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और बिल्ड क्वालिटी
यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस टेस्ट पास कर चुका है और 1.8 मीटर तक ड्रॉप रेसिस्टेंट है। साथ ही IP54 रेटिंग के साथ धूल और पानी से भी सुरक्षा मिलती है। 7.94mm पतला और 201 ग्राम वजनी यह फोन बजट सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन सकता है।





