Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Realme 16 5G Launch: 7000mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले के साथ मचा तहलका, जानिए पूरी डिटेल

By
On:

Realme 16 5G Launch: Realme ने अपना नया Realme 16 5G स्मार्टफोन वियतनाम में लॉन्च कर दिया है और लॉन्च होते ही यह फोन चर्चा में आ गया है। कंपनी ने फिलहाल भारत लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसके फीचर्स देखकर माना जा रहा है कि यह मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा धमाका कर सकता है।
कीमत की बात करें तो इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट करीब ₹40,000 में लॉन्च हुआ है, जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग ₹44,000 रखी गई है। फोन Black Cloud और White Swan कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन

Realme 16 5G में 6.57 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 4200 निट्स की ब्राइटनेस, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन एकदम साफ दिखती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें DT Star D+ ग्लास दिया गया है, जो फोन को रोजमर्रा की खरोंच से बचाता है।

दमदार प्रोसेसर और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस के मामले में Realme 16 5G किसी से कम नहीं है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali-G57 GPU मिलता है। फोन में 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 के साथ आता है।

कैमरा लवर्स के लिए खास फीचर्स

कैमरा सेक्शन में भी Realme ने अच्छा खासा ध्यान दिया है। फोन के पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में नाइट मोड, पोर्ट्रेट, सिनेमैटिक और स्लो मोशन जैसे कई कैमरा मोड मिलते हैं।

Read Also:केला खाने का सही समय क्या है? जानिए ज्यादा फायदे पाने का देसी तरीका

7000mAh बैटरी और मजबूत बॉडी

Realme 16 5G की सबसे बड़ी ताकत है इसकी 7000mAh की दमदार बैटरी, जो 60W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, यानी पानी और धूल से यह फोन काफी हद तक सुरक्षित है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News