RBI MPC Meeting 2026: Reserve Bank of India ने MPC मीटिंग 2026 में रेपो रेट को 5.25% पर ही बनाए रखा है। लगातार तीसरी बार ऐसा हुआ है। “मतलब EMI में ना बढ़ोतरी, ना ही राहत”।
EMI पर क्या असर पड़ेगा?
इस फैसले का सीधा असर ये है कि होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की EMI फिलहाल जैसी चल रही है, वैसी ही रहेगी। “जो दे रहे हो, वही देते रहो – अभी कोई छूट नहीं”।
महंगाई का अनुमान – RBI की नजर कड़ी
RBI ने FY 2026-27 के लिए महंगाई दर 4.6% रहने का अनुमान लगाया है। गवर्नर Sanjay Malhotra ने कहा कि टारगेट 4% पर लाना है, इसलिए फिलहाल सावधानी जरूरी है। “महंगाई काबू में है, लेकिन पूरी तरह नहीं”।
Neutral स्टांस का मतलब क्या है?
RBI ने ‘Neutral’ पॉलिसी अपनाई है। इसका मतलब है कि आगे चलकर हालात के हिसाब से ब्याज दर बढ़ भी सकती है या घट भी सकती है। “अभी वेट एंड वॉच का गेम चल रहा है”।
Read Also:मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ा फैसला: 5KG गैस सिलेंडर की सप्लाई होगी दोगुनी
आम आदमी के लिए क्या फायदा-नुकसान?
लोन लेने वालों को अभी EMI कम होने का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं FD में पैसा लगाने वालों के लिए ये अच्छा है, क्योंकि ब्याज दर स्थिर रहेगी। “उधार वालों के लिए ठहराव, बचत वालों के लिए सुकून”





