Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Randeep Singh Surjewala – भाजपा को वोट देने वाले राक्षस – कांग्रेस सांसद

By
Last updated:

दिया भाजपा को समर्थन करने वालों को श्राप

Randeep Singh Surjewalaकैथल – अगाामी दिनों में देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। इसके पहले राजनैतिक दलों के नेताओं में जुबानी जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस के महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला का विवादित बयान सामने आया है जिसकी भाजपा नेताओं ने कड़ी निंदा की है। श्री सुरजेवाला ने एक सभा के दौरान भाजपा के वोटरों को राक्षस प्रवृत्ति का बताया है। सुरजेवाला ने हरियाणा के कैथल में उदय सिंह किले पर आयोजित जन आक्रोश रैली में कहा- भाजपा का जो समर्थन करता है या जो भी उन्हें वोट देता है वह राक्षस प्रवत्ति का है। मैं उन्हें महाभारत की धरती से उन्हें श्राप देता हूं।

सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी की गठबंधन सरकार राक्षस है, जो युवाओं से नौकरी के मौके भी छीन रही है। सरकार नहीं चाहती है कि यहां का युवा नौकरी करे और अपना भविष्य बेहतर बनाए। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सुरजेवाला के बयान पर कहा- वह राक्षस प्रवृत्ति वाले परिवार में जन्मा व्यक्ति ही इस तरह की सोच सकता है और इस तरह के बयान दे सकता है। यह एक असंसदीय भाषा है और इस पर जरूर संज्ञान लिया जाएगा।

मध्य प्रदेश के मंत्री और झुझारू भाजपा नेता विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेता के इस विवादस्पद बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की यह बयान करोड़ों देशवासियों का अपमान है।

Source – Internet
For Feedback - feedback@example.com

3 thoughts on “Randeep Singh Surjewala – भाजपा को वोट देने वाले राक्षस – कांग्रेस सांसद”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News